विज्ञापन

कांटे 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे संजय गुप्ता, एक दिन पहले हुई थी डायरेक्टर से बात, कहा- टाइगर श्रॉफ को करना चाहते थे कास्ट

एक्टर केआरके ने एक्स पर दावा किया है कि वह कांटे 2, शूटआउट एट लोखंडवाला 2, शूटआउट एट दुबई  और काबिल 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे. 

कांटे 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे संजय गुप्ता, एक दिन पहले हुई थी डायरेक्टर से बात, कहा- टाइगर श्रॉफ को करना चाहते थे कास्ट
संजय गुप्ता कांटे 2 बनाने की तैयारी कर रहे थे, केआरके ने किया दावा
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात 59 साल की उम्र में निधन हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह शुक्रवार रात में अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी. बताया जा रहा है कि रात में हुई इस घटना के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया और 31 अक्टूबर की सुबह उनके निधन की जानकारी सामने आई. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की पुष्टि की और उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा. जबकि एक्टर केआरके ने बताया कि संजय गुप्ता से एक दिन पहले उनकी बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि वह कांटे 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे. 

कांटे 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे KRK

एक्स पर केआरके ने लिखा, निर्देशक संजय गुप्ता #Kaante2 #ShootOutAL2 #ShootoutatDubai और #Kabil2 बनाने की योजना बना रहे थे. कार्टून, शूट आउट एट लोखंडवाला टू और शूटआउट एट दुबई. कल, उन्होंने मुझसे कहा कि वह निर्देशन करना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ को एक फिल्म में और आज वह वहां नहीं है. जिंदगी इतनी ही है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप हिट हैं या फ्लॉप. जब तक तुम जिंदा हो तब तक तुम ही सब कुछ हो और इस पल भर में संसार समाप्त हो गया, तुम चले जाओ. कहने का मतलब ये है कि ये सब भ्रम है कि मैंने ये कर दिया, मैंने वो कर दिया! किसी ने कुछ नहीं किया! हर कोई इस दुनिया में एक ख्वाब की तरह आता और चलता रहता है! बस जिंदगी की सच्चाई ये है!

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- कौन हैं संजय गुप्ता की पत्नी, 22 साल में की थी डायरेक्टर से शादी, फिर हुआ तलाक, 6 साल बाद फिर की शादी

अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि

अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय गुप्ता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह बेहद चौंकाने वाला और दुखद है. अभी-अभी हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन की खबर मिली. घर पर सिर में चोट लगने के कारण उनका देहांत हो गया. एक और प्रतिभा बहुत जल्दी हमें छोड़कर चली गई. वह एक शानदार नैरेटर, हमेशा जिंदगी से भरे रहने वाले इंसान और जुनूनी फिल्ममेकर थे. हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है. मेरे दोस्त, तुम्हारी कमी खलेगी. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति. उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी."

संजय गुप्ता की फिल्में

बता दें कि संजय गुप्ता ने साल 1994 में फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद उन्होंने 'राम शास्त्र', 'हमेशा', 'जंग' और 'खौफ' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. साल 2002 में आई उनकी फिल्म 'कांटे' उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी समेत कई कलाकार नजर आए थे. उन्होंने अपने करियर में संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में काम किया. दोनों की जोड़ी 'मुसाफिर', 'जिंदा' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है. 

उन्होंने 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. डायरेक्शन के अलावा संजय गुप्ता ने प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर के तौर पर भी काम किया. उन्होंने 'दस कहानियां', 'प्लान', 'वुडस्टॉक विला', 'एसिड फैक्ट्री' और 'पंख' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था. उनके आखिरी कामों में 'द मिरांडा ब्रदर्स' शामिल है, जो 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी नजर आए थे.  

ये भी पढ़ें- कांटे फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन, आधी रात को किचन में गिरे थे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Gupta, Sanjay Gupta Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com