करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनके बच्चे को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. आज सुबह- सुबह सैफ अली खान (Saif Ali Khan) औऱ तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए .उसके बाद करीना कपूर कार में बैठकर घर के लिए निकलीं. सैफ अली खान , तैमूर का एक वीडियो ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यह कहा गया कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है लेकिन अभी करीना या उनके बच्चे की किसी भी तरह की फोटो सामने आई है. वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर के फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं करीना और उनके बच्चे की एक झलक देखने को मिल जाए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वायरल हो रहे वीडियो में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने बेटे को लेकर बैठे हुए है. वहीं बैक सीट पर करीना (Kareena Kapoor) अपने बच्चे को लेकर बैठी थी. सैफ अली खान ने बच्चे के जन्म के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा था कि हमारे घर एक नया मेहमान आया है. मां और बच्चे दोनों ठीक है. उन्हें इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
करीना कपूर के घर आए नन्हें को सोशल मीडिया यूजर से लेकर सेलेब्स तक बधाइयां दे रहे हैं. मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra), सुभाष घई (Subhash Ghai), नेहा धूपिया (Neha Dhupia), दिया मिर्जा (Diya Mirza) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सैफ और करीना उनके बच्चे के लिए शुभकामनाएं संदेश भेजी. आपको बता दें कि करीना (Kareena Kapoor) की डिलीवरी के तुरंत बाद, उनकी मां बबीता कपूर, करिश्मा, रणधीर और तैमूर को अस्पताल जाते हुए देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं