विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2022

करीना कपूर ने परिवार के साथ मनाई क्रिसमस, पति सैफ अली खान ने बजाई गिटार, VIDEO में बेटे जेह की हरकत को देख कर फैंस को आया खूब प्यार

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने हाल ही में क्रिसमस मनाने के लिए अपने बच्चों तैमूर और जेह अली खान के साथ एक अज्ञात स्थान पर उड़ान भरी. वे अपने बेस्ट फ्रेंड्स और बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं. करीना ने इंस्टाग्राम पर सैफ का गिटार बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया.

करीना कपूर ने परिवार के साथ मनाई क्रिसमस, पति सैफ अली खान ने बजाई गिटार, VIDEO में बेटे जेह की हरकत को देख कर फैंस को आया खूब प्यार
करीना कपूर ने परिवार के साथ मनाई क्रिसमस, पति सैफ अली खान ने बजाई गिटार
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने हाल ही में क्रिसमस मनाने के लिए अपने बच्चों तैमूर और जेह अली खान के साथ एक अज्ञात स्थान पर उड़ान भरी. वे अपने बेस्ट फ्रेंड्स और बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं. रविवार दोपहर करीना ने इंस्टाग्राम पर सैफ का गिटार बजाते हुए एक कूल वीडियो शेयर किया. बेबो हर साल क्रिसमस डे अपनी बच्चों और कपूर परिवार के साथ बिताती रही हैं, लेकिन इस बार वह अपने पति और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गईं. 

बेबो वीडियो शेयर किया है, जिसमें सैफ गिटार बजाते नजर आ रहे हैं. सफेद कुर्ता-पजामा और शॉल लिए हुए हैं. बेबो परिवार के साथ पूरा आनंद लेते हुए दिख रही हैं. वहीं उनका बेटा जेह, गुलाबी नाइट सूट पहने हुए, वीडियो को फोटोबॉम्ब करता दिख रहा है. वह सैफ की तरफ जाता है तो उनकी डॉगी जेह के चेहरे पर प्यार करता दिख रहा है. जेह हमेशा की तरह काफी क्यूट नजर आ रहे हैं. फैंस के साथ वीडियो शेयर करते हुए बेबो ने लिखा, "क्रिसमस का सबसे अच्छा तरीका है... गिटार बजाना... मेरे प्यार के साथ... मेरे बच्चों और सबसे अच्छे दोस्तों के साथ. सभी को प्यार और रोशनी का उत्सव क्रिसमस की शुभकामनाएं." वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद फैंस ने  इस पर काफी सारे कमेंट किए. सभी सैफ के इस हुनर के कायल हो गए. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना  कपूर सुजॉय घोष के अगले प्रोजेक्ट डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में नजर आने वाली हैं. वह इसके साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी. इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा, उनके पास कृति सेनन और तब्बू के साथ द क्रू और हंसल मेहता की अगली अनटाइटल्ड फिल्म है. वहीं, सैफ आदिपुरुष में प्रभास, कृति और सनी सिंह के साथ नजर आएंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Films, Kareena Kapoor News In Hindi, Kareena Kapoor Latest Photos, Kareena Kapoor Latest Video, Saif Ali Khan, Saif Ali Khan Films, Jeh Photo Video, Chirstmas Celebrations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com