साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना कपूर ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. जब वी मेट से लेकर के सिंघम जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. लेकिन करीना अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इसलिए वो बॉलीवुड की बेबो कहलाती हैं. उनके कई ऐसे किरदार हैं जिनकों लोग आज भी याद करते हैं. करीना ने अपनी अदाओं से लेकर के अपने स्टाइल और डायलॉग्स के लिए भी खूब जानी गईं. जिसमें से एक डॉयलाग है जो आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है. आज हम आपको बेबो का फिल्मों से एक ऐसा कनेक्शन बताएंगे, जो शायद ही आपको पता होगा.
4 फिल्मों में एक ही नाम
करीना कपूर ने अब तक अपने करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों मे काम किया है. लेकिन इतनी फिल्मों में काम करने वाली बेबो का 4 फिल्मों से अलग ही कनेक्शन था. ये कनेक्शन था उनका नाम. बेबो का 4 फिल्मों मे 1 ही नाम इस्तेमाल किया गया. इन 4 अलग कहानी, अलग हीरो और अलग किरदार वाली फिल्मों में उनका नाम पूजा रखा गया था. दिलचस्प बात ये है कि इन फिल्मों में उनका अंदाज, कहानी और किरदार की पहचान बिल्कुल अलग थी. कहीं वो प्यार में डूबी लड़की बनीं, तो कहीं अपने बिंदास अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. इनमें से एक फिल्म ऐसी भी है, जिसमें 11 गाने थे और सारे ही सुपरहिट हुए. और आज भी म्यूजिक लवर्स के बीच फेमस बने हुए हैं.
मुझे कुछ कहना है
साल 2001 में आई फिल्म मुझे कुछ कहना है में करीना कपूर ने पूजा सक्सेना का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में वो तुषार कपूर के साथ नजर आई थीं. फिल्म का कहानी करण और पूजा के इर्द-गिर्द घूमती है. सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया था और इसके गाने भी काफी पसंद किए गए. फिल्म के साउंडट्रैक ने कुल 11 गाने थे, ये सभी सुपरहिट हुए थे. इस फिल्म में प्रीति और पिंकी , बाबुल सुप्रियो, बाबुल सुप्रियो , अलका याग्निक, सोनू निगम , श्रीनिवास, केके , अनु मलिक , कोरस, सुदेश भोसले,अनुराधा श्रीराम,सोनू निगम, जुबीन गर्ग , रागेश्वरी और विशाल-शेखर जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं कर पाई.

Photo Credit: Wikipedia
जीना सिर्फ मेरे लिए
साल 2002 में करीना कपूर फिल्म जीना सिर्फ मेरे लिए आई थी, इसमें भी उन्होंने पूजा खन्ना का रोल निभाया था. इस फिल्म में करीना के साथ तुषार कपूर ने अभिनय किया था. फिल्म की कहानी बचपन के प्यार और बड़े होने के बाद रिश्तों में आने चेंजेज के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के साउंडट्रैक में 7 गाने थे. जिसको बाबुल सुप्रियो , अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति, अभिजीत, नंदू भेंडे, केके , सुनिधि चौहान, अनुराधा श्रीराम और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी.

Photo Credit: Wikipedia
कभी खुशी कभी गम
करीना कपूर के करियर का सबसे यादगार किरदारों में से एक था पूजा शर्मा यानी 'पू' है. साल 2001 में करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना ने अपने ग्लैमरस अंदाज से लेकर के मजेदार अंदाज में दिखकर खूब सुर्खियां बटोरीं. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ऋतिक रोशन भी लीड रोल में नजर आए थे. उनके स्टाइल, बेबाक अंदाज और डायलॉग्स ने इस किरदार को खास पहचान दी. इस फिल्म के साउंडट्रैक में कुल 11 गाने थे, जिसको 13 सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी. 26 अक्टूबर 2001 को रिलीज होते ही फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का साउंडट्रैक जबरदस्त हिट साबित हुआ. महज 30 दिनों में इसके 25 लाख एल्बम बिक गए थे. भारत में इसकी कुल 35 लाख कॉपियां बिकीं और ये साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला म्यूजिक एल्बम बन गया.
यह भी पढ़ें | लोलो की 5 सुपरहिट फिल्में, हर फिल्म में किरदार अलग पर नाम सेम, तीसरी वाली के 10 गाने दसों सुपरहिट

Photo Credit: Wikipedia
टशन
साल 2008 में आई फिल्म टशन में भी करीना कपूर ने पूजा का किरदार निभाया था. इसके साथ ही करीना ने इस फिल्म के लिए अपना जीरो फिगर कर लिया था. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, सैफ अली खान और अनिल कपूर भी थे. विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और बदले की कहानी देखने को मिली. इस फिल्म के साउंडट्रैक में 5 गाने थे और सभी काफी पॉपुलर हुए थे.

Photo Credit: Wikipedia
चार फिल्मों में नाम एक ही रहा, लेकिन हर बार करीना ने पूजा को अलग अंदाज में पर्दे पर उतारा. यही वजह है कि बेबो के इन किरदारों को आज भी उनके फिल्मी सफर के दिलचस्प हिस्सों में गिना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं