विज्ञापन

कपिल शर्मा को 'गदर' के सेट से थप्पड़ मारकर किया गया था बाहर, हरकत ऐसी आप भी कहेंगे 'गजब है यार'

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी गदर को 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर पढ़िये फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा. ये किस्सा खुद फिल्म के एक्शन डायरेक्टर ने मुकेश खन्ना के साथ बातचीत में सुनाया था.

कपिल शर्मा को 'गदर' के सेट से थप्पड़ मारकर किया गया था बाहर, हरकत ऐसी आप भी कहेंगे 'गजब है यार'
गदर में काम कर चुके हैं कपिल शर्मा!
Social Media
नई दिल्ली:

15 जून, 2026 को 'गदर: एक प्रेमकथा' को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं. अनिल शर्मा की फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अरमीश पुरी लीड रोल में थे. इस मौके पर फिल्म से जुड़े कई पुराने किस्से एक बार फिर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं. इन्हीं में से एक है ये कपिल शर्मा से जुड़ा किस्सा. जी हां आपने ठीक पढ़ा, हम कपिल शर्मा और गदर के कनेक्शन की ही बात कर रहे हैं. कपिल फिल्म में नजर भले ना आए हों लेकिन वह इस फिल्म में काम कर चुके हैं. इस बारे में खुलासा किया था खुद फिल्म के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने. टीनू ने मुकेश खन्ना के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कपिल शर्मा भी फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन उनकी वजह से ही वो ये नहीं कर पाए.

टीनू ने शेयर किया सेट का किस्सा

टीनू ने बताया कि वे स्टेशन पर क्राउड का एक सीन शूट कर रहे थे और हर किसी को निर्देश दिया गया था कि सभी ट्रेन की तरफ भागे. लेकिन जैसे ही एक्शन बोला गया सभी लोग तो ट्रेन की तरफ भागे लेकिन एक लड़का (कपिल) था  जो उल्टी दिशा में भाग रहा था. टीनू ने इस लड़के को बुलाया और कहा कि जैसा कहा गया है वैसा करो 'तेरी वजह से एक और शॉट हुआ है'. टीनू ने कहा, जब हमने दोबारा शूटिंग शुरू की तो मेरा सारा फोकस उस लड़के पर था और एक बार फिर वह उल्टी दिशा में भागा, मैंने कैमरा छोड़ा और उस बंदे के पास भागा जैसे ही पकड़ा एक कान के नीचे लगाया और बोला इसको बाहर निकालो.

कपिल शर्मा वाला किस्सा आप 14.41 मिनट पर सुन सकते हैं

जब सनी देओल कपिल के शो पर आए थे तो कॉमेडी किंग बन चुके कपिल ने खुद ये किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया कि वो उल्टी दिशा में इसलिए भाग रहे थे क्योंकि वे थोड़े अलग दिखना चाहते थे. उन्हें लग रहा था कि इतनी भीड़ में वो नजर ही नहीं आएंगे और इससे अलग होने का उन्हें यही तरीका ठीक लगा. सनी देओल भी जानकर हैरान रह गए कि कपिल शर्मा फिल्म का हिस्सा बने थे.

यह भी पढ़ें: हर एक तरफा आशिक के दिल का दर्द बयां करता है 30 साल पुराना ये गाना, खिलौना फिल्म के गाने पर जमकर बन रहीं रील्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gadar, Sunny Deol, Kapil Sharma, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com