- एली एवराम पेड़ पर चढ़कर आराम फरमाती हुईं आईं नजर
- मालदीव में टारजन बन गईं कपिल शर्मा की को-स्टार
- एली एवराम का वीडियो हुआ वायरल
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की को-स्टार एली एवराम (Elli Avrram) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनकी फोटो और वीडियो हमेशा छाई रहती हैं. एली एवराम इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं और वहां रहते हुए भी एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़ना नहीं भूलती हैं. हाल ही में एली एवराम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह टारजन बनकर पेड़ पर चढ़ती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को खुद कॉमेडी किंग की को-स्टार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एली एवराम (Elli Avrram) का इस वीडियो में अंदाज वाकई देखने लायक है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट धीरे-धीरे नारियल के पेड़ पर चढ़ती हैं. हालांकि, कुछ देर में ही वह नीचे भी उतर जाती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "डैनी पांडे ने मुझे यह करने के लिए प्रेरित किया है." वीडियो के अलावा एली एवराम की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पेड़ पर चढ़कर आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं.
एली एवराम (Elli Avrram) ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "पेड़ों को गले लगाना, बचपन से ही. मेरी मां ने मुझे पेड़ों और प्रकृति के जादू से परिचित कराया था. क्या कभी पेड़ को गले लगाया है? अगर नहीं तो जरूर करना, तभी आप इसके जादू का एहसास कर पाएंगे. यह आपके सभी तनाव को खींच लेगा और आपको अच्छी वाइब्स से भर देगा. हां यह सच है." बता दें कि एली एवराम बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा वह कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ उनकी डेब्यू फिल्म किस किस को प्यार करूं में भी दिखाई दी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं