विज्ञापन

काजोल ने ओटीटी डेब्यू के लिए तोड़ी थी 30 साल पुरानी नो-किसिंग पॉलिसी, कहा-मैं इसे हटा नहीं सकती थी 

Kajol Movie: काजोल ने 'द ट्रायल' के लिए 30 साल पुरानी ऑन-स्क्रीन 'नो-किसिंग पॉलिसी' तोड़ी थी, जिस पर उन्होंने रिएक्शन दिया.  

काजोल ने ओटीटी डेब्यू के लिए तोड़ी थी 30 साल पुरानी नो-किसिंग पॉलिसी, कहा-मैं इसे हटा नहीं सकती थी 
काजोल ने ओटीटी डेब्यू में तोड़ी थी नो किसिंग पॉलिसी
नई दिल्ली:

काजोल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर अदाकारा हैं, जिन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम और कुछ कुछ होता है जैसी हिट फिल्में दीं. वहीं एक्ट्रेस ने 2023 में ट ट्रायल प्यार, कानून धोखा के साथ ओटीटी डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन नो किसिंग पॉलिसी तोड़ दी. शो में उन्होंने अपने को स्टार जीशू सेनगुप्ता को किस किया, जो कि काफी चर्चा में रहा. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी नो किसिंग पॉलिसी तोड़ने पर रिएक्शन दिया है. 

नो-किसिंग पॉलिसी तोड़ने पर काजोल ने दिया रिएक्शन

लिली सिंह के पॉडकास्ट में काजोल ने कहा, सच कहूं तो वह सीजन था. जब मैं प्ले कर रही थी. इसका उस किरदार और उसकी असलियत से बहुत गहरा ताल्लुक था. यह महज एक किस नहीं था. बल्कि यह इस बारे में था कि वह क्या सोचती थी, वह क्या चाहती थी कि हो, और क्या उसके साथ नहीं हुआ. वह किस चीज पर यकीन करती थी, किस पर उसका भरोसा था और किस चीज पर वह भरोसा नहीं कर सकती थी. यह पूरी स्क्रिनप्ले का एक ऐसा अहम हिस्सा था कि मैं इसे हटा नहीं सकती थी. ऐसा करने का मतलब होता कि मैं उस पूरे किरदार के ही एक अहम हिस्से को हटा देती.

ये भी पढे़ं- 1978 में अमिताभ बच्चन की रिलीज हुईं 6 फिल्में, 3 में हुई बिग बी की मौत, 4 ने बॉक्स ऑफिस पर की खूब कमाई

सीन शूट करने पर कही ये बात

आगे एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगता है मैं इससे अनकम्फरटेबल थी. जब तक मैं सेट पर खड़ी नहीं हो गई, तब तक मुझे यह आइडिया बहुत-बहुत अजीब लग रहा था. थ्योरी में तो मुझे यह पसंद था. लेकिन मुझे पक्का नहीं था कि मैं असल में इसे करूंगी या उन्हें कह दूंगी, ‘कट! यह नहीं हो सकता!' लेकिन, मुझे सच में लगता है कि यह बस इतना ही था. यह बस एक प्रोफेशनल फैसला था. जहां मुझे लगा कि आज मैं यह फैसला ले सकती हूं.

द ट्रायल के बारे में 

काजोल की द ट्रायल प्यार, कानून, धोखा एक कोर्टरुम ड्रामा है, जिसमें वह नोयोनिका सेनगुप्ता के किरदार में नजर आती हैं, जो हाउसवाइफ के बाद पति के स्कैंडल के कारण कानून की दुनिया में लौटती हैं. यह द गुड वाइफ का भारतीय अडैप्शन है. इसमें अली खान और शीबा चड्ढा नजर आई थीं. वहीं इसका सीजन 2 पिछले साल आया है, जो जियो हॉटस्टार पर है. 

ये भी पढे़ं- ना कोई पोस्टर, ना गाना रिलीज, फिर भी 1993 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनीं ये फिल्म, जिससे किसी को नहीं थी उम्मीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol, Kajol Kiss, Kajol On No Kissing Policy, Kajol Ott Debut, Kajol Onscreen Debut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com