1978, ये वो साल था जब फिल्मी गलियारों में, थिएटर्स में और लोगों की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था, अमिताभ बच्चन. इस साल अमिताभ बच्चन की 6 फिल्में रिलीज हुईं और कमाल की बात देखिए कि इन 6 फिल्मों में से 4 सुपरहिट साबित हुईं. बल्कि एक फिल्म तो ऐसी है जिसका सालों बाद दूसरा पार्ट भी बना जिसमें शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया. और वह भी हिट साबित हुई. हम बिग बी की बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली किन फिल्मों की बात कर रहे हैं चलिए विस्तार से बताते हैं.
कसमें वादे
रमेश बहल की निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ राखी, रणधीर कपूर, नीतू सिंह और अमजद खान ने लीड रोल निभाया था. 21 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म में अमिताभ बच्चन अपने ही भाई राजू यानी रणधीर कपूर के हाथों मारे गए थे.
त्रिशूल
5 मई 1978 में रिलीज हुई इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और सलीम जावेद ने लिखा था. फिल्म में संजीव कपूर, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, हेमा मालिनी, राखी, पूनम ढिल्लों और प्रेम चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था. फिल्म में एक नाजायज बेटे और बाप से बदले की कहानी दिखाई गई है.
डॉन
इस फिल्म के बारे में तो क्या ही कहा जाए, 90 के दशक सबसे सुपरहिट और सबसे चर्चित फिल्मों से एक थी अमिताभ बच्चन की ‘डॉन'. फिल्म में बिग बी के अलावा, जीनत अमान, प्राण, ओम शिवपुरी और हेलन लीड रोल में थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक अंडरवर्ल्ड ‘डॉन' का किरदार निभाया था जिसे 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही होती है और उसकी मौत भी हो जाती है. लेकिन फिर अमिताभ ‘विजय' बनकर लोगों के बीच आते हैं. दरअसल, ‘डॉन' में अमिताभ का डबल रोल था.
मुकद्दर का सिकंदर
ये वो फिल्म है जिसने थिएटर्स में लोगों को रुला दिया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ विनोद खन्ना, कादर खान, अमजद खान, निरूपा रॉय, राखी, रंजीत और रेखा लीड रोल में थे. फिल्म में रेखा और अमिताभ की लव केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था. लेकिन वहीं रेखा और अमिताभ की मौत ने लोगों को झकझोर दिया था. जहां रेखा ने अमिताभ की बाहों में अपना दम तोडा था, वहीं फिल्म के अंत में ‘सिकंदर' बने अमिताभ ने विनोद खन्ना की बाहों में अपना दम तोड़ा था.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में सबसे महंगा है इस एक्टर का घर, कीमत है 250 करोड़, किंग खान के मन्नत और बिग बी के जलसा को छोड़ा पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं