बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जिनको उनके माता-पिता की वजह से पहचान मिली है, आसानी से काम मिला है. जिसमें कुछ ने तो अपना नाम बनाकर एक अलग पहचान बनाई, तो वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई. काजोल उन्हीं मे से एक हैं. काजोल को उनकी मां तनुजा या फिर पिता शोमू मुखर्जी के बेटी के तौर पर नहीं जाना जाता, बल्कि अपनी दमदाक एक्टिंग से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
काजोल ने कुछ-कुछ होता है, फना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और दुश्मन जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी याद्दाश्त चली गई थीं. तो चलिए बताते हैं क्या है ये पूरा किस्सा.
शूट के दौरान साइकिल से गिरी थी काजोल
हम बात कर रहे हैं साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म कुछ-कुछ होता है कि, इस पिक्चर में एक गाने की शूटिंग के दौरान काजोल के साथ ये हादसा हुआ था. फराह खान ने अपनी एक फूड ब्लॉग में बताया था कि 'कुछ कुछ होता है' में 'ये लड़का है दीवाना' की शूटिंग के दौरान काजोल साइकिल से गिर गई थीं और उनकी याद्दाश्त चली गई थी. उन्होंने आगे बताया, जब वो उठी तो उनकी मेमोरी लॉस्ट हो गई थी. उन्हें याद नहीं था कि वो कहां हैं. फराह खान ने मजाक में कहा कि वो शायद ये भूलने की कोशिश कर रही थीं कि करण जौहर वहां हैं. काजोल को एक्सीडेंट के बाद लगभग 3 घंटे बाद होश आया था.
यो भी पढ़ें: 15 मिनट की रिहर्सल में वैजयंतीमाला ने किया था शानदार डांस, 59 साल पुराना गाना लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया सदाबहार
सुपरहिट हुआ था गाना
कुछ-कुछ होता है फिल्म साल 1998 में आई थी. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के गाने लड़का बड़ा अनजाना है गाने को कुमार सानु और अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया था. गाने का संगीत जतिन-ललित ने तैयार किया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे. फिल्म के साउंडट्रैक में कुल 8 गाने थे और सभी हिट हुए थे. बीबीसी के एक सर्वे में इस फिल्म का साउंडट्रैक दूसरे स्थान पर रहा था.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी थी 2 ऐसे दोस्तों की जो एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड होते हैं. काजोल और शाहरुख खान एक कॉलेज में पढ़ते हैं. तभी उनके बीच में रानी मुखर्जी की एंट्री होती है और शाहरुख को उनसे प्यार हो जाता है. काजोल उनको छोड़कर वापस अपने घर चली जाती है. लेकिन लाइफ में कुछ ऐसा होता है कि दोनों वापस मिलते हैं. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान, सना सईद और अनुपम खेर ने अभिनय किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं