किसी छोटे बजट की फिल्म के आसपास बिग बजट मूवी का रिलीज होना तय हो तो छोटे बजट की मूवी का पिटना भी तकरीबन तय ही होता है. लेकिन 1993 में आई एक फिल्म ने ये साबित कर दिया कि फिल्म मजेदार हो तो बिग बजट मूवी भी उसे हिट होने से नहीं रोक सकती. डेविड धवन की एक फिल्म ने भी ऐसा ही कमाल दिया. जिसका कोई प्रमोशन नहीं हुआ. पोस्टर्स और बैनर भी नहीं लगे. फिर भी फिल्म उस साल की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में शामिल हुई
डेविड धवन ने किया था इस फिल्म को डायरेक्ट
जिस फिल्म ने ये कमाल करके दिखाया, उसका नाम है आंखें. डेविड धवन के एक वायरल इंटरव्यू में वो फिल्म की तारीफ करते सुने जा सकते हैं. डेविड धवन के मुताबिक फिल्म के कोई खास पोस्टर्स नहीं लगे थे. न गाने या डांस ही रिलीज हुआ था. फिल्म की रिलीज से पहले मेगा स्टार्स की क्षत्रीय मूवी रिलीज हुई थी और अगले ही हफ्ते श्रीदेवी, अनिल कपूल की रूप की रानी चोरों का राजा रिलीज हुई थी. उनके बीच में रिलीज हुई ये छोटी सी फिल्म हिट हो जाएगी किसी ने सोचा नहीं था.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो नरगिस, जिनका नाम बना डेब्यू में 'रोड़ा', शम्मी के नाम से हुईं मशहूर, बनीं नरगिस दत्त की पक्की सहेली
तीन-तीन डबल रोल और कॉमेडी का फुल डोज
फिल्म की सबसे धांसू बात थी इसमें नजर आए डबल रोल. जो कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के ट्रिपल डोज से कम नहीं थे. फिल्म में गोविंदा. Govinda ने अपने डबल रोल से स्क्रीन पर आग लगा दी. उनकी कॉमिक टाइमिंग आज भी मिसाल मानी जाती है. सिर्फ वही नहीं कादर खान और राज बब्बर ने भी डबल रोल निभाकर फिल्म को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना दिया. इसके साथ चंकी पांडे और शक्ति कपूर जैसे एक्टर्स ने कॉमेडी का लेवल और ऊपर पहुंचा दिया. आंखें फिल्म इतनी जबरदस्त हिट हुई कि उसके बाद डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी ने भी सालों साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया. मजेदार बात ये है कि फिल्म को फिल्म फेयर अवॉर्ड में 4 नॉमिनेशन मिले. बड़ी हिट होने के बावजूद फिल्म कोई अवॉर्ड नहीं जीत पाई.
ये भी पढ़ें- 1978 में अमिताभ बच्चन की रिलीज हुईं 6 फिल्में, 3 में हुई बिग बी की मौत, 4 ने बॉक्स ऑफिस पर की खूब कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं