रामायण और राम पर हिंदी सिनेमा में कई फिल्में और टीवी शो आ चुकी हैं. कुछ फिल्मों और शोज को दर्शकों ने दिल से पसंद किया, लेकिन कुच अपनी कास्टिंग और फिल्ममेकिंग की वजह से आलोचना का भी शिकार हुए. अब एक बार फिर से रामायण पर बना सीरियल लोगों की आलोचना का शिकार हो रहा है. इस शो की कहानी से ज्यादा सीता का किरदार करने वाली एक्ट्रेस जमकर ट्रोल हो रही है. लोग उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तक की मांग कर रहे हैं.
काचा बादाम गर्ल बनी सीता
दरअसल वायरल 'काचा बादाम' वीडियो से लोकप्रिय हुई अंजलि अरोड़ा को फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा में माता सीता के रूप में कास्ट किया गया है. इस खबर और हाल में रिलीज हुए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. कई यूजर्स ने इस कास्टिंग को गलत बताया. महाकाव्य श्री रामायण कथा के ट्रेलर राम-सीता की शादी, वनवास, सीता हरण और राम सेतु की तैयारी जैसे खास चीजें दिखाई गईं है. इसमें राम-सीता के रिश्ते को भी प्रमुखता दी गई है. लेकिन रिलीज होने के बाद से महाकाव्य श्री रामायण कथा ट्रेलर ट्रोल हो रहा है. दर्शकों ने कास्टिंग के साथ-साथ विजुअल इफेक्ट्स को भी कमजोर और खराब बताया.
लोगों का फूटा गुस्सा
इंस्टाग्राम पर अंजलि के पोस्ट के नीचे यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा, 'माफ करना, लेकिन सीता माता के किरदार के लिए गलत कास्टिंग है.' दूसरे ने कमेंट किया, 'आदिपुरुष को सलाम.' कई लोगों ने इसे 'घोर कलियुग' कहा. एक यूजर ने लिखा, 'वीएफएक्स के नाम पर शर्म की बात है.' एक अन्य यूजर ने मांग की, 'इस टिकटॉकर को माता सीता की भूमिका देने पर फिल्म से जुड़े सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.'
फिल्म की कास्ट
महाकाव्य श्री रामायण कथा का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है. इसमें देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा, शील वर्मा, राजनिश दुग्गल और निर्भय वाधवा मुख्य भूमिकाओं में हैं. महाकाव्य श्री रामायण कथा 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है. खास बात यह है कि महाकाव्य श्री रामायण कथा रणबीर कपूर की 4000 करोड़ वाली रामयाणम से पहले रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें; हिमेश रेशमिया का वो गाना, जिसके बिना अधूरी थीं पार्टियां, गाने के नाम से आया मशहूर टीवी शो, 20 साल से है लगातार हिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं