विज्ञापन

कैंची धाम में लगी भक्तों की भीड़, हनुमान अंश के डायरेक्टर ने बताया नीम करोली बाबा के अन्य पवित्र स्थल

‘हनुमान अंश’ के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से की अपील, कैंची धाम में बढ़ती भीड़ के बीच दी नीम करोली बाबा से जुड़े अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन की सलाह 

कैंची धाम में लगी भक्तों की भीड़, हनुमान अंश के डायरेक्टर ने बताया नीम करोली बाबा के अन्य पवित्र स्थल
कैंची धाम में भीड़, हनुमान अंश डायरेक्टर ने बताए- नीम करोली बाबा के पवित्र स्थल
नई दिल्ली:

हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बीच लॉन्ग वीकेंड पर नीम करोली बाबा के दर पर लोगों की भीड़ लग गई. दरअसल, लेखक-निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश ने नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं को एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में ला दिया है. इसी बीच नीम करोली बाबा के स्थल कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चतुर्वेदी ने भक्तों से एक खास अपील की है. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने “नमस्कार, जय सियाराम” कहते हुए कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़ का जिक्र किया है. हालांकि हनुमान अंश के डायरेक्टर का ये रिएक्शन फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट के बाद आया है, जिसमें कैंची धाम की भीड़ पर रिएक्शन दिया गया था.

विवेक अग्निहोत्री ने कैंची धाम की भीड़ के बारे में क्या कहा

विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर कैंची धाम की भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अगर सरकार धर्म पर टैक्स लगा पाती तो भारत रातों-रात सबसे अमीर देश बन जाता. इसलिए नहीं कि लोग टैक्स देते, बल्कि इसलिए कि वे धर्म को छोड़कर इनोवेशन, तरक्की, प्रोडक्टिविटी और नए आइडियाज पर ध्यान देने लगते. वे चमत्कार या दैवीय मदद का इंतजार करने के बजाय, खुद अमीर बनने की कोशिश करते. 

कैंची धाम में लगी लंबी कतारें

विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म की वजह से भीड़ बढ़ी है या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन भक्तों को फिलहाल वहां की स्थिति को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए. उन्होंने भक्तों से कैंची धाम जाने से पहले वहां की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने की अपील की, क्योंकि इस समय लंबी कतारें और भारी भीड़ देखने को मिल रही है. 

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59: दृश्यम 3 भी नहीं कर पाई हनुमान अंश से मुकाबला, 59वें दिन भी खूब हो रही धन वर्षा

नीम करोली बाबा से जुड़े पवित्र स्थल

विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों को नीम करोली बाबा से जुड़े कुछ अन्य पवित्र स्थलों के बारे में भी बताया, जहां वे दर्शन के लिए जा सकते हैं. अपने वीडियो में उन्होंने अकबरपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर का उल्लेख किया है, जिसे महाराज जी के जन्म से जुड़ा स्थान माना जाता है. इसके अलावा उन्होंने वृंदावन का भी जिक्र किया है, जहां महाराज जी ने समाधि ली थी, साथ ही नीम करोली गांव का भी उल्लेख किया है. उन्होंने कहा कि ये सभी स्थान आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं और भक्त यहां भी महाराज जी से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब कैंची धाम में असाधारण रूप से ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. 

हनुमान अंश डायरेक्टर ने कहा- इन सभी जगहों पर महाराज जी मौजूद हैं

अपने संदेश के अंत में चतुर्वेदी ने भक्तों को आध्यात्मिक भाव से याद दिलाया कि महाराज जी की उपस्थिति किसी एक स्थान तक सीमित नहीं. उन्होंने कहा, “इन सभी जगहों पर महाराज जी मौजूद हैं और, सच पूछिए तो आपके दिल में भी वे मौजूद हैं.” इसके जरिए उन्होंने भक्तों को यह संदेश भी दिया है कि सच्ची आस्था और भक्ति के साथ महाराज जी की उपस्थिति को कहीं भी महसूस किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- नवरात्रि से पहले जरुर सुनें सोनू निगम का मां शेरावाली का गाना, 27 साल पहले हाथ में जलता दिया लेकर मां के चरणों में पहुंचे थे अक्षय कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishal Chaturvedi, Hanuman Ansh, Vivek Agnihotri, Kainchi Dham, Neem Karoli Baba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com