- शाहिद की फिल्म की दूसरे वीकेंड भी दमदार कमाई
- 'कबीर सिंह' ने बीते रविवार 178 करोड़ रुपए का आंकड़ा किया पार
- 'कबीर सिंह' ने सिनेमा में किया दमदार प्रदर्शन
Kabir Singh Box Office Collection Day 10: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'कबीर सिंह (Kabir Singh)' की धुआंदार कमाई दूसरे वीकेंड भी जारी रही है. 'कबीर सिंह (Kabir Singh)' ने दूसरी बड़ी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह (Kabir Singh)' सलमान खान की 'भारत' के बाद साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी साबित हुई है. 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे रविवार यानी 30 जून को करीब 16.25 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस जबरदस्त कमाई से फिल्म ने अब तक करीब 178 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. सिनेमाहॉल में फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखकर लगता है कि यह जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह (Kabir Singh)' को समीक्षकों से ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे, फिर भी फिल्म का दमदार प्रदर्शन अब तक जारी है. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' ने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27 करोड़ रुपये, चौथे दिन 17 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 16 करोड़ रुपये, छठे दिन 16 करोड़ रुपये, सातवें दिन 15 करोड़ और आठवें दिन करीब 15 करोड़ कमाए. बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाने वाली कबीर सिंह को हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' भी कोई फर्क नहीं पड़ा है.
तमिल और तेलूगु में भी रिलीज होगी 'द लायन किंग', साउथ के ये अभिनेता देंगे 'सिंबा' को आवाज
बता दें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की मूवी 'कबीर सिंह' साउथ की ब्लॉकबास्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) का हिंदी रीमेक है. हिंदी में बनाई गई इस फिल्म को भी संदीप रेड्डी वांगा (Sandip Reddy Vanga) ने ही निर्देशित किया है. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में फैन्स उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं. इस फिल्म ने शाहिद ने सिरफिरे आशिक का किरदार निभाया है, जो प्यार में टूटने के बाद खुद को ड्रग्स और दारू के नशे में बर्बाद कर लेता है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं