साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक' कल, यानी बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के कन्नड़ वर्जन को पहले ही सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका था. अब हिंदी वर्जन पर भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने अपना फैसला सुना दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदी वर्जन में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव सुझाए हैं. फिल्म के पहले हाफ में एक अपमानजनक शब्द हटाने को कहा गया है. दूसरे हाफ में एक सीन में बच्चे को दी गई गाली को म्यूट करने का निर्देश दिया गया है.
फिल्म में हुए कई बदलाव
ड्रग्स से जुड़े एक सीन को थोड़ा छोटा करने और एक अश्लील डायलॉग को बदलने की भी सलाह दी गई है. इसके अलावा, फिल्म में जो डिसक्लेमर तमिल भाषा में था, उसे हिंदी में बदलने को कहा गया है. ये सभी बदलाव करने के बाद फिल्म को ‘ए' सर्टिफिकेट मिल जाएगा. तुलनात्मक रूप से देखा जाएगा तो फिल्म के तमिल वर्जन में सिर्फ एक बदलाव किया गया था. 20 अगस्त को तमिल वर्जन को एक गाली वाले डायलॉग को बदलकर पास कर दिया गया था. बाकी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया.
इतने घंटे की होगी फिल्म
फिल्म का रनटाइम करीब 194 मिनट यानी तीन घंटे 14 मिनट है. इंटरवल और विज्ञापन मिलाकर थिएटर में करीब चार घंटे का समय लग सकता है. इसलिए दर्शकों को पर्याप्त समय निकालकर फिल्म देखने जाने की सलाह दी जा रही है.‘टॉक्सिक' यश की एक मेगा बजट फिल्म है. इसमें वे ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म की घोषणा के समय से ही चर्चा में रही है. अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा रहता है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले सेंसर बोर्ड के इन निर्देशों के बाद टीम बदलावों पर काम कर रही है. दर्शक कल से सिनेमाघरों में फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे.
ये भी पढ़ें; एक तस्वीर से वायरल हुईं रिया आहिर अब पहुंचीं 'बिग बॉस 20' के दरवाजे पर, लेकिन सलमान खान का नया दांव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं