विज्ञापन

जया बच्चन ने कहा था अमिताभ उनकी 52 साल की शादी को कह सकते हैं सबसे बड़ी गलती, बोलीं- मैं वह नहीं सुनना चाहती

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Marriage: जया बच्चन ने शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी. इसी दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर मजाक में ऐसी बात कह दी, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी.

जया बच्चन ने कहा था अमिताभ उनकी 52 साल की शादी को कह सकते हैं सबसे बड़ी गलती, बोलीं- मैं वह नहीं सुनना चाहती
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी को हुए हैं 52 साल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में शामिल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई फिल्म या फैमिली फंक्शन नहीं, बल्कि जया बच्चन का एक ऐसा बयान है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान जया ने शादी, रिश्तों और आज की जनरेशन को लेकर खुलकर अपनी राय रखी. इसी दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. हालांकि उनके बयान में ह्यूमर भी था और रिश्तों को लेकर गहरी सोच भी छिपी थी.

शादी पर जया बच्चन की बेबाक राय

जया बच्चन ने बातचीत में कहा कि आज के समय में रिश्तों को चलाने के लिए शादी जरूरी नहीं है. उनका मानना है कि अगर दो लोग खुश हैं और एक-दूसरे को समझते हैं, तो कानूनी मुहर ही सबकुछ नहीं होती. उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को लेकर भी कहा कि वो नहीं चाहतीं कि आज की लड़कियां जल्दबाजी में शादी करें. जया ने कहा कि समय बहुत बदल चुका है और नई पीढ़ी पहले से ज्यादा समझदार है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि पुराने समय में उन्होंने और अमिताभ बच्चन ने शादी के काफी समय बाद रजिस्टर साइन किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- आमिर खान ने शोले से की अपनी उस फिल्म की तुलना, जिसने पहले दिन कमाए 52 करोड़, फिर सिनेमाघर लौटकर ही नहीं आए दर्शक

अमिताभ बच्चन को लेकर कही ये बात

बातचीत के दौरान जब जया बच्चन से पूछा गया कि क्या अमिताभ बच्चन भी शादी को लेकर ऐसी ही सोच रखते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, 'हो सकता है वो शादी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कह दें, लेकिन मैं ये सुनना नहीं चाहती.' उनका ये बयान तेजी से वायरल हो गया. हालांकि जया ने इसे मजाकिया अंदाज में कहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं.

पहली नजर वाला प्यार आज भी याद

दिलचस्प बात ये है कि शादी पर मॉडर्न सोच रखने वाली जया बच्चन ने अपने और अमिताभ बच्चन के रिश्ते को लेकर काफी प्यारी बातें भी कीं. उन्होंने कहा कि वो पहली नजर में अमिताभ बच्चन को दिल दे बैठी थीं. आपको बता दें कि अमिताभ और जया की पहली मुलाकात फिल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी. इस फिल्म में जया बच्चन लीड रोल में थीं, जबकि अमिताभ बच्चन का छोटा सा रोल था. वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी. बाद में दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया.

ये भी पढ़ें- जुम्मा चुम्मा दे दे में अमिताभ बच्चन संग रातोंरात बनीं सेंसेशन, बॉलीवुड छोड़ अब हैं गुमनाम, बन चुकी हैं दादी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com