विज्ञापन

जुम्मा चुम्मा दे दे में अमिताभ बच्चन संग रातोंरात बनीं सेंसेशन, बॉलीवुड छोड़ अब हैं गुमनाम, बन चुकी हैं दादी

किमी काटकर को जुम्मा चुम्मा गर्ल के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने 80-90 के दशक में पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन 1992 में एक्टिंग छोड़ दी. 

जुम्मा चुम्मा दे दे में अमिताभ बच्चन संग रातोंरात बनीं सेंसेशन, बॉलीवुड छोड़ अब हैं गुमनाम, बन चुकी हैं दादी
चुम्मा चुम्मा दे दे में अमिताभ बच्चन के साथ सेंसेशन बनीं किमी काटकर
नई दिल्ली:

किमी काटकर अपने समय की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने उस समय के लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया था. उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, रजनीकांत, चंकी पांडे, जितेंद्र, धर्मेंद्र, और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ पर्दे पर काम किया. किमी काटकर का जन्म 11 दिसंबर 1965 को हुआ था. उन्होंने 20 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया. एक्ट्रेस ने साल 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से इंडस्ट्री में कदम रखा. फिल्म हिट रही, लेकिन सहायक भूमिका की वजह से उन्हें पहचान नहीं मिल पाई. इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' ने एक्ट्रेस को रातों-रात फेमस कर दिया. हालांकि असली कामयाबी उन्हें हम में जुम्मा चुम्मा गाने से मिली, जिसने उन्हें 

बोल्ड सीन ने रातोंरात किया मशहूर

फिल्म में किमी ने बोल्ड सीन दिए और बिकिनी पहनने से भी परहेज नहीं किया. उनकी फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' फ्लॉप रही, लेकिन फिल्म ने उन्हें 'इंडियन टार्जन गर्ल' का टाइटल दिलाया. फ्लॉप देने के बाद भी एक्ट्रेस की झोली में बैक टू बैक फिल्में रहीं. वे 80 से 90 के दशक की सबसे बिजी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाने लगीं. उनके लिए साल 1988-1990 बेहतरीन रहा, क्योंकि इन तीन सालों में उन्होंने 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. इतना ही नहीं, साल 1989 में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया और उनकी लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- भोपाल को बिहार बोलने के बाद अब बुमराह को फुटबॉलर कह दिया, राम चरण ने मांगी माफी

शादी के बाद बॉलीवुड को कहा अलविदा

उनकी लोकप्रिय फिल्मों की बात की जाए तो 1987 में आई 'मेरा लहू', 1988 में 'मुल्जिम', 'रामा ओ रामा', 'धर्मयुद्ध', 'तोहफा मोहब्बत का', 'सोने पर सुहागा', 1989 में आई 'कहां है कानून' समेत कई नाम शामिल हैं. किमी काटकर को असली शोहरत फिल्म 'हम' से मिली. हालांकि, बाद में कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिनेत्री को आखिरी बार साल 1992 में आई फिल्म 'हमला' में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर और विज्ञापन निर्माता शांतनु शौरी से शादी कर ली. वहीं फिल्मी दुनिया से दूर होकर परिवार पर ध्यान देने का फैसला किया. 

किमी काटकर की बॉलीवुड छोड़ने की वजह

Latest and Breaking News on NDTV

2025 में शीबा के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में किमी काटकर ने बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर कहा, "मेरे हार मानने की एक मुख्य वजह यह थी कि उस समय मैं अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के बीच तालमेल बिठाने की कल्पना भी नहीं कर सकती थी. उस समय, आपको सिंगल दिखना होता था. सिंगल रहना होता था. आप किसी को डेट नहीं कर सकते थे, क्योंकि स्क्रीन पर आपको देखने वाले को यह लगना चाहिए कि आप सिर्फ उसी के हैं और इसी तरह की दूसरी बातें. मुझे बस यह एहसास हुआ कि मुझे जीने के लिए सिर्फ एक ही जिंदगी मिली है और मैं उसे पूरी तरह से जीना चाहती हूं. मैं एक मॉडल रही हूं. मुझे फिल्मों में आने का सौभाग्य मिला, और फिर मैंने सबसे बेहतरीन इंसान (अमिताभ बच्चन) के साथ काम किया. मैं एक कम उम्र की मां बनना चाहती थी."

कहां हैं किमी काटकर

Latest and Breaking News on NDTV

आज किमी प्राइवेट लाइफ जीती हैं. ऑस्ट्रेलिया में कई साल पति और बेटे के साथ बिताने के बाद वह भारत आ गईं और पुणे में बेटे की पढ़ाई के लिए रहने लगीं. वह रियलिटी शोज और कमबैक से भी दूर हैं. शीबा के शो में उन्होंने बताया कि वह गोवा में परिवार के साथ एक दादी के तौर पर शांति भरा जीवन बिता रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह 6 महीने का बेकिंग कोर्स भी कर चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें- सुनील पाल ने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 पर कसा तंज, कहा- 'अपने माता-पिता के सामने ये शो करें'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com