विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2022

जैस्मीन भसीन और एली गोनी के गाना ‘सजाऊंगा लूटकर भी’ ने मचाया धूम, रिलीज होते ही लाखों में पहुंचा व्यूज

जैस्मीन भसीन और एली गोनी का नया गाना सजाऊंगा लूटकर भी आज रिलीज हो गया है. इस सिजलिंग सॉन्ग को लेकर नेटिजन्स का एक्साइटमेंट देखने लायक है. यह गाना अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहा है.

जैस्मीन भसीन और एली गोनी के गाना ‘सजाऊंगा लूटकर भी’ ने मचाया धूम, रिलीज होते ही लाखों में पहुंचा व्यूज
जैस्मीन भसीन और एली गोनी के गाना ‘सजाऊंगा लूटकर भी’ ने मचाया धूम
नई दिल्ली:

जैस्मीन भसीन और एली गोनी का नया गाना सजाऊंगा लूटकर भी आज रिलीज हो गया है. इस सिजलिंग सॉन्ग को लेकर नेटिजन्स का एक्साइटमेंट देखने लायक है. यह गाना अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहा है. इस गाने के फुटटैपिंग टीजर से लेकर पिक्चर्स तक, हर चीज ने इसे इस साल के सबके धमाकेदार गानों में से एक बनाया है. यह गाना म्यूजिक लवर्स के लिए एक विजुअल ट्रीट है, जिसमें जैस्मीन और अली की किलर केमेस्ट्री नजर आ रही हैं. गाने में रेट्रो बैकड्राप पर अली और जैस्मीन बारिश में डांस करते दिख रहें है और जिसकी वजह से दर्शकों के लिए इससे नजर हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है.

अपने पेपी ट्यून के साथ ये गाना चुटकियों में सभी के मूड को ठीक कर सकता है. यह एक ऐसा रीक्रिएशन है, जिसने आरडी बर्मन के चुरा लिया को परफेक्टली स्क्रीन्स पर पेश किया है. इस वाइब्रेट नंबर के साथ अली और जैस्मीन की जोड़ी ने स्क्रीन्स पर आग लगा दी है जो आपको एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिला देगा.

इस गाने पर बात करत हुए जैस्मीन कहती हैं, "सजाऊंगा लूटकर भी बेहद मजेदार नंबर है. जब सारेगामा ने इस रीक्रिएशन्ल गाने के लिए मुझसे संपर्क किया तो मैं बेहद खुश थी. ओरिजिनल ट्रैक आइकोनिक है और मेरे लिए यह डबल सेलिब्रेशन की तरह है, क्योंकि मुझे इसे रीक्रिएट करना था. 

अली का कहना हैं, "सारेगामा के लिए इस ट्रैक को रीक्रिएट करने में बहुत मज़ा आया. गाने का रीमिक्स कमाल के है और आपको बांधे रखेगा. बेशक, जैस्मीन के साथ काम करना हमेशा एक अच्छा समय होता है और अब दर्शकों को अपने पसंदीदा लेडेन्ट्री ट्रैक में से एक फिर से देखने को मिलेगा लेकिन बिल्कुल नए अवतार में. मैं इस परियोजना का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं." 

इस गाने को जहां शान और नीति मोहन ने अपनी आवाज  दी हैं. वहीं गीत मजरूह सुल्तानपुरी और कुणाल वर्मा द्वारा इसे लिखा गया हैं और ये गाना सारेगामा द्वारा निर्मित है. इस गाने को अब आप सभी सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग ऐप्स पर एंजॉय कर सकते है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sajaunga Lutkar Bhi, Sajaunga Lutkar Bhi Viral Song, Jasmin Bhasin And Aly Goni, Jasmin Bhasin And Aly Goni Song, Jasmin Bhasin And Aly Goni Video Hits On Internet, Jasmin Bhasin And Aly Goni Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com