विज्ञापन

मिस्ट्री गर्ल से रिश्ते की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड अली गोनी को जैस्मिन भसीन ने किया बर्थडे विश, बोली- मेरी पहली नजर का प्यार

जैस्मिन भसीन टेलीविजन की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. जैस्मिन की खूबसूरती के साथ-साथ, अपनी एक्टिंग और मासूमियत के कारण भी फैंस की चहेती हैं. जैस्मिन बिग बॉस सीजन 14 की वन ऑफ द मोस्ट स्ट्रांगेस्ट कंटेस्टेंट्स में से एक थीं.  

मिस्ट्री गर्ल से रिश्ते की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड अली गोनी को जैस्मिन भसीन ने किया बर्थडे विश, बोली- मेरी पहली नजर का प्यार
मिस्ट्री गर्ल से रिश्ते की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड अली गोनी को जैस्मिन भसीन ने किया बर्थडे विश
नई दिल्ली:

जैस्मिन भसीन  टेलीविजन की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. जैस्मिन की खूबसूरती के साथ-साथ, अपनी एक्टिंग और मासूमियत के कारण भी फैंस की चहेती हैं. जैस्मिन बिग बॉस सीजन 14 की वन ऑफ द मोस्ट स्ट्रांगेस्ट कंटेस्टेंट्स में से एक थीं.  बिग बॉस के घर में जैस्मिन को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला. यही वजह है कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जैस्मिन की पॉपुलेरिटी लगातार बढ़ती चली गई. अपने काम और खूबसूरती के अलावा वह अपने रिश्ते को लेकर भी आए दिन फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं. 

बिग बॉस के दौरान भी वह अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थी. वह दोनों  इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं.  दोनों आए दिन एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. अपने हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने अली गोनी के लिए प्यार का इजहार किया है. 

उन्होंने लिखा है, जब मैं तुमसे मिला था, तो तुम 27 साल के लड़के थे. तुम्हारे सपने, ख्वाहिशें, प्यार सब बेहिसाब थी. तुम आज जैसे आदमी बनते देखना मुझे हैरान कर देता है एली. सच कहूं तो हां, यह एक रोलर कोस्टर जैसा रहा है, लेकिन एक चीज़ कभी नहीं बदलती, वह है तुम्हारे लिए मेरा प्यार. आज भी मुझे वह पहला पल याद है, जैसे पहली नज़र में ही तुमसे प्यार हो गया हो. और मुझे तुमसे फिर से प्यार हो गया है.

चाहे हम साथ हों या अलग, मेरी बस यही दुआ है कि तुम हमेशा मुस्कुराते रहो, चमकते रहो, और अपने सपनों को हकीकत में बदलते रहो. क्योंकि मैं जानती हूं और तुम हमेशा यह कहते हो, तुम्हारे सपनों के सच होने से ज़्यादा बड़ा या ज़रूरी कुछ नहीं है!! जन्मदिन मुबारक हो अली गोनी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aly Goni Birthday, Aly Goni Birthday Party Video And Photo, Aly Goni Net Worth, Aly Goni Jasmin Bhasin House, Aly Goni Jasmin Bhasin Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com