विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2024

जैस्मिन भसीन की आंखों पर चोट लगने के बाद उनकी रौशनी बने अली गोनी, बॉयफ्रेंड का ये प्यार देख एक्ट्रेस ने कही दिल की बात

पिछले दिनों आंख की परेशानी से जूझ रही जैस्मिन भसीन ने अपने बॉयफ्रेंड को मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए इस तरह धन्यवाद कहा है. जैस्मिन भसीन की प्यार भरी बातें आपका दी छू लेंगी.

जैस्मिन भसीन की आंखों पर चोट लगने के बाद उनकी रौशनी बने अली गोनी, बॉयफ्रेंड का ये प्यार देख एक्ट्रेस ने कही दिल की बात
कॉर्निया खराब होने के बाद जैस्मिन भसीन की आंखें बन गये थे अली गोनी
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी खूबसूरत जैस्मिन भसीन पिछले दिनों आंख की तकलीफ के चलते काफी परेशानी से गुजर रही थी. दरअसल एक शो के लिए आंख में लेंस लगाने के चलते उनकी आंखों में दर्द होने लगा और उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनको दिखना तक बंद हो गया था. बताया गया कि खराब लेंस लगाने के चलते उनकी आंख का कॉर्निया डैमेज हो गया था जिसके चलते वो कई दिनों तक देख तक नहीं पाईं. हालांकि जैस्मिन की तबियत अब ठीक है और उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए बॉयफ्रेंड और एक्टर अली गोनी का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया है. आपको बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन बिग बॉस के घर में एक दूसरे के करीब आए थे और इसके बाद दोनों की रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रही थी.
 

कॉर्निया डैमेज होने के कारण देख नहीं पा रही थी जैस्मिन भसीन

आंख की तकलीफ से कुछ उबरने के बाद जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट करके अली गोनी को थैंक्यू कहा है. इस पोस्ट में जैस्मिन भसीन ने लिखा है - पिछले कुछ दिन बेहद मुश्किलों से भरे हुए थे. दर्द और दिखाई न देने के कारण बहुत बुरा फील हो रहा था. ऐसे में ना केवल चौबीसों घंटे साथ रहने के लिए बल्कि मेरी आंखें बनने के लिए थैंक्यू अली गोनी. मुझे हंसाने की कोशिश करने और दर्द भुलाने के साथ साथ मेरे लिए हर मिनट पर दुआ करने के लिए भी थैंक्यू . दरअसल जब जैस्मिन भसीन की तबियत खराब थी तब अली गोनी ने उनका साथ दिया. वो उनके साथ रहे और हर कदम पर उनकी मदद की. ऐसे में जैस्मिन भसीन खुद को लकी मान रही हैं कि उनको ऐसा बॉयफ्रेंड मिला है जो मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा रहा.

जैस्मिन भसीन और अली गोनी का प्यारा वीडियो हो रहा है वायरल   
जैस्मिन भसीन ने जो प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अली गोनी के साथ वेकेशन मनाती दिख रही हैं. अली गोनी और जैस्मिन भसीन इस वीडियो में क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग बहुत प्यारी दिख रही है. कुछ घंटे पहले किया गया ये वीडियो इस बात का सबूत है कि जैस्मिन भसीन अपनी आंख की परेशानी को कम करने में कामयाब हो गईं हैं. आपको बता दें कि 17 जुलाई को एक शो के दौरान जैस्मिन भसीन की आंख का कॉर्निया लेंस पहनने के कारण डैमेज हो गया था. इसके चलते उनकी आंख में काफी दर्द हुआ और वो बुरी तरह बीमार पड़ गई थीं. इसके चलते उनकी आंख पर काफी समय तक पट्टी बंधी रही और वो देख पाने में असमर्थ हो गई थीं. 

Bad Newz Review: बैड न्यूज है Tripti Dimri, Vicky Kaushal और Ammy Virk की Film

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmine Bhasin, Aly Goni, Jasmine Bhasin Post For Aly Goni, Jasmine Bhasin Express Her Love To Aly Goni, Actor Aly Goni, Jasmine Bhasin And Aly Goni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com