सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वाइल्ड लाइफ के वीडियो वायरल होते हैं. ये वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं. अब एक हिरण (Deer) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा हिरण (Deer) वाकई कमाल का है. यह अपने मेहमानों का शानदार अंदाज में वेलकम करता है. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. इस जापानी हिरण (Japanese Deer) का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण (Japanese Deer) धार्मिक स्थल पर खड़ा है. आते-जाते लोग उसका सम्मान कर रहे हैं. वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि जैसे ही लोग उसके सामने शीश झुका रहे हैं हिरण भी उनको उसी तरह से रिप्लाई कर रहा है. साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने भी इस वीडियो को देखने के बाद रिएक्शन दिया है. उन्होंने कमेंट में इसे बहुत ही प्यारा बताया है.

हिरण (Japanese Deer) के इस वीडियो (Viral Video) को शेयर कर विरल भयानी ने कैप्शन मे लिखा है: "यदि आप प्रकृति के प्रति दयालु हैं, तो यह आपके लिए दयालु होगा. नारा, जापान का एक हिरण स्थानीय परंपरा का पालन करता है." इस वीडियो को अभी तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं