जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) नए जेनरेशन की बॉलीवुड की वन ऑफ द मोस्ट ब्यूटीफुल और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. जान्हवी ने ईशान खट्टर के साथ शशांक खेतान निर्देशित फिल्म 'धड़क' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो 'गुंजन सक्सेना', 'रूही' और घोस्ट स्टोरीज जैसी फिल्मों में नजर आईं. जान्हवी बड़े पर्दे के साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और शनाया कपूर ( Shanaya Kapoor) के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. कपूर सिस्टर्स की ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें तीनों बहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जान्हवी, शनाया और खुशी खास अंदाज
जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें अपलोड कीं. इन तस्वीरों में उनके साथ खुशी कपूर और शनाया कपूर भी नजर आ रही हैं. तीनों ने इन तस्वीरों में शिमर ड्रेस पहनी हुई है. बीच में जान्हवी कपूर पिंक कलर की डीप नेक ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही हैं, तो खुशी ने सिल्वर कलर की शार्ट शिमरी ड्रेस पहनी हुई है. वहीं शनाया भी खुले बाल और छोटी सी ड्रेस में बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं. तीनों की फोटोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और 1 घंटे के अंदर ही 3 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. जान्हवी कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, The Kapoor's the Criminals'.वहीं, यूजर्स इस पर Wow, खूबसूरत, ग्लैमरस और ब्यूटीफुल जैसे कई सारे कमेंट भी कर रहे हैं.
वर्क फ्रंट
जान्हवी, शनाया और खुशी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने हाल ही में रूही में बेहतरीन अदाकारी की थी. इसके बाद वो मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के अपोजिट नजर आने वाली हैं. तो वहीं,उनकी बहन खुशी कपूर नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म आर्चीज से डेब्यू करने वाली हैं. इसमें उनके साथ अगस्त्य नंदा और सुहाना खान भी नजर आएंगे. वहीं शनाया कपूर भी करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली बेधड़क में नजर आने वाली हैं. इसमें उनके साथ लक्ष्य कपूर और गुरफतेह सिंह पीरज़ादा नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं