विज्ञापन

Jana Nayagan Release Date: सीएम विजय की 'जन नायगन' की रिलीज डेट फिक्स? इस बुकिंग ऐप पर पूरी जानकारी

Jana Nayagan Release Date: एक्टर से मुख्यमंत्री बने विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. यह फिल्म कब रिलीज होने वाली, इसको लेकर फिर से एक बार चर्चा तेज हो गई है.

Jana Nayagan Release Date: सीएम विजय की 'जन नायगन' की रिलीज डेट फिक्स? इस बुकिंग ऐप पर पूरी जानकारी
Jana Nayagan Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है CM विजय की 'जन नायगन'

Jana Nayagan Release Date:  अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन अब रिलीज होने की राह पर नजर आ रही है.टिकट बुकिंग ऐप्स पर फिल्म की एंट्री हो चुकी है, जिससे फैंस में काफी उत्साह है. थलापति विजय की जन नायगन इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक हैं. इस फिल्म को कई विवादों का भी समाना करना पड़ा, जिसके चलते जन नायगन की रिलीज डेट पर रोक लगी हुई थी. लेकिन अब यह रोक हटती हुई नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM विजय को मिला खास तोहफा, विराट कोहली से जुड़ा है खास कनेक्शन, देखें तस्वीरें

कब रिलीज होगी जन नायगन

बुक माई शो और जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर फिल्म की रिलीज डेट 19 जून बताई गई है.फैंस को इसकी सूचना भी मिलने लगी है.19 जून विजय के 52वें जन्मदिन (22 जून) से ठीक तीन दिन पहले है.ऐसे में फैंस दोनों मौकों को एक साथ मनाने की उम्मीद कर रहे हैं. निर्माता कंपनी केवीएन प्रोडक्शंस ने इस खबर पर अभी पुष्टि नहीं की है.कंपनी के एक सूत्र ने बताया, "हम अभी सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं.हम 19 जून के आसपास रिलीज करना चाहते हैं, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है.सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही साफ तस्वीर सामने आएगी."

Latest and Breaking News on NDTV

जन नायगन को लेकर विवाद

फिल्म पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ वजहों से टल गई.उसके बाद CBFC से सर्टिफिकेट मिलने में देरी हो रही है.सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड में धार्मिक सद्भाव और आर्म्ड फोर्सेस के प्रतीकों को लेकर कुछ आपत्तियां उठी थीं.एक मेंबर की आपत्ति के बाद प्रक्रिया रुक गई. अप्रैल में फिल्म का एक हिस्सा ऑनलाइन लीक भी हो गया था, जिसके बाद निर्माताओं ने कानूनी शिकायत दर्ज कराई.CBFC ने कहा था कि प्रिंट उनके पास नहीं था.

जन नायगन की कहानी 

जन नायगन एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा है.इसमें एक आम आदमी की कहानी है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है.फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं.इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और प्रियामणि जैसे कलाकार हैं.संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है. जन नायगन को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं.टिकट बुकिंग ऐप्स पर डेट आने से उम्मीद बढ़ गई है कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो जाएगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay, Joseph Vijay, CM Vijay, Jana Nayagan, Jana Nayagan Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com