विज्ञापन

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई रजनीकांत की फिल्म, Leo और 2.0 के रिकॉर्ड भी तोड़े

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचते हुए भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने कमाई के मामले में Leo, 2.0 और पहली Jailer को भी पीछे छोड़ दिया है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई रजनीकांत की फिल्म, Leo और 2.0 के रिकॉर्ड भी तोड़े
Jailer 2 Box Office Collection Day 12: 400 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई, तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड
IMDB
नई दिल्ली:

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 ने भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म साल 2023 में आई सुपरहिट जेलर (Jailer) का सीक्वल है. 15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रेस्पांस मिला था और तब से यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, रिलीज के दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली. त्योहारों के दौरान शानदार कमाई करने के बाद जेलर 2 (Jailer 2) की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही.

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Jailer 2 Box Office Collection)

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, Jailer 2 ने दूसरे सोमवार को भारत में 9.45 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 408.15 करोड़ रुपये पहुंच गया. दूसरे हफ्ते और नॉर्मल वर्किंग डे के हिसाब से ये आंकड़ा काफी अच्छा माना जा रहा है. रजनीकांत की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 334.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. फिल्म को दशहरे से पहले रिलीज होने का फायदा मिला और लंबे फेस्टिव वीकेंड में इसे जबरदस्त दर्शक मिले.

दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी. जेलर 2 (Jailer 2) ने शुक्रवार को 14.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.15 करोड़ रुपये और रविवार को 25.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी दमदार कमाई की बदौलत फिल्म 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने में सफल रही.

ये भी पढ़ें: मराठी लड़का बना तमिल सिनेमा का सुपरस्टार, 27 साल से चल रहा सिक्का, अब 75 की उम्र में दी 700 करोड़ की फिल्म

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) तमिल सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने कमाई के मामले में रजनीकांत की ही पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों 2.0 और जेलर को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, फिल्म ने थलापति विजय की Leo का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अभी इसकी कमाई जारी है. ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि अपने थिएटर रन के आखिर तक जेलर 2 (Jailer 2) कुल कितनी कमाई कर पाती है. फिलहाल ये फिल्म भारतीय और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है.

फिल्म Jailer 2 के बारे में

जेलर 2 (Jailer 2) में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में रम्या कृष्णन, मीना, रित्विक और योगी बाबू भी अपने पुराने किरदारों में दिखे हैं.  इसके अलावा इस बार फिल्म में SJ सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडू, विद्या बालन और नमो नारायण जैसे नए कलाकार भी शामिल हुए हैं. ये फिल्म जेलर के पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है और कई पुराने सवालों के जवाब देती है. हालांकि, कहानी का अंत इस तरह किया गया है कि आगे भी इसका नया पार्ट आने की संभावना बनी हुई है. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रजनीकांत का दमदार अंदाज देखने को मिला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jailer Box Office Collection, Rajnikant Movies, Jailer 2 Box Office Collection, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com