विज्ञापन

10 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर का ओटीटी पर तहलका, नंबर वन की कुर्सी पर हो गई सवार, एक एपिसोड देखेंगे तो बिंच वॉच पर होंगे मजबूर

ओटीटी पर रिलीज हुई एक वेब सीरीज ने आते ही धमाल मचा दिया है. 10 एपिसोड वाली ये क्राइम थ्रिलर जियो हॉटस्टार पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. रणदीप हुड्डा स्टारर इस सीरीज में दमदार एक्शन, सस्पेंस और रोमांच दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है.

10 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर का ओटीटी पर तहलका, नंबर वन की कुर्सी पर हो गई सवार, एक एपिसोड देखेंगे तो बिंच वॉच पर होंगे मजबूर
दस एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर का ओटीटी पर तहलका

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों क्राइम और थ्रिलर वेब सीरीज का जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है. दर्शक ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं जिनमें सस्पेंस, एक्शन और दमदार किरदारों का तड़का हो. इन सारे मसालों से लबरेज एक वेब सीरीज जैसे ही रिलीज हुई, दर्शकों की फेवरेट बन गई. सिर्फ कुछ ही दिनों में यह सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है. खास बात ये है कि इसके 10 एपिसोड रिलीज हुए हैं. और, दर्शकों की कोशिश ये होती है कि वो सारे एपिसोड को बिंज वॉच कर सकें. कहानी में रोमांच भी ऐसा है कि एक एपिसोड खत्म होते ही अगला देखने का मन करता है. यही वजह है कि ये सीरीज अब लोगों की मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्टिंग से फिर मचाया सिनेमाघरों में गदर, 1.5 करोड़ की फिल्म ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई

रोमांच और एक्शन से भरपूर कहानी

जिस वेब सीरीज की चर्चा हो रही है उसका नाम है इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इसका दूसरा सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है. सीरीज की कहानी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा के इर्द गिर्द घूमती है. इस बार उनके सामने हथियारों की तस्करी करने वाले खतरनाक अपराधियों का बड़ा नेटवर्क है. अविनाश मिश्रा इन अपराधियों को खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं. लेकिन मामला तब और मुश्किल हो जाता है. जब दुश्मन उनकी फैमिली तक पहुंच जाते हैं. इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और एक्शन देखने को मिलता है.

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

इंस्पेक्टर अविनाश 2 में रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर शानदार एक्टिंग की है. उनके अलावा उर्वशी रौतेला, जाकिर हुसैन, अमिता सियाल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. सभी कलाकारों की एक्टिंग और सीरीज की दमदार कहानी को दर्शकों से खूब तारीफ मिल रही है. यही कारण है कि रिलीज होते ही ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगी. क्राइम, सस्पेंस और एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ये वेब सीरीज एक शानदार ऑप्शन साबित हो रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Inspector Avinash 2, Inspector Avinash 2 Web Series, Inspector Avinash Season 2, Ott, Jiohotstar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com