नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज इंडी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है. यह फिल्म बीती 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले मैं एक्टर नहीं हूं अपने बजट को लेकर खूब सुर्खियों में रही थी. सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों के अंदर 4.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और दमदार एक्टिंग आज भी दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती है.
माउथ पब्लिसिटी का फायदा
सबसे खास बात यह है कि मैं एक्टर नहीं हूं ने बिना किसी बड़े कमर्शियल सपोर्ट या फ्रेंचाइजी के ये सफलता हासिल की है. फिल्म को दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी का बड़ा फायदा मिला, जिसकी वजह से पिछले दो हफ्तों में इसकी पकड़ लगातार मजबूत होती गई. मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में फिल्म अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
इस सफलता के केंद्र में हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जिनकी एक्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है. सोशल मीडिया पर दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और कई लोगों ने इसे उनके हाल के सबसे बेहतरीन और असली किरदारों में से एक बताया है. हर किरदार में पूरी तरह ढल जाने की उनकी कला एक बार फिर लोगों को बेहद पसंद आई है.
मजबूत कंटेंट
सालों से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद को ऐसे अभिनेता के रूप में स्थापित किया है जो दमदार कहानियों को दर्शकों से जोड़ना जानते हैं. मैं एक्टर नहीं हूं भी उसी का एक और उदाहरण बनकर सामने आई है. बड़े बजट और भारी-भरकम फिल्मों के दौर में इस फिल्म की सफलता यह दिखाती है कि कंटेंट आधारित सिनेमा आज भी अपनी मजबूत जगह रखता है.
आदित्य कृपालानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ अपना बजट आसानी से निकाल लिया, बल्कि इंडी सिनेमा की एक सफल थिएट्रिकल फिल्म के रूप में भी अपनी पहचान बना ली है. सिर्फ 14 दिनों में ₹4.15 करोड़ की कमाई के साथ मैं एक्टर नहीं हूं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर किसी भी छोटी फिल्म को देशभर में चर्चा का विषय बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं