सोशल मीडिया जबसे आया है तबसे लोगों का हुनर निखर कर सामने आने लगा है. कोई हैरतअंगेज कारनामे करके यहां मशहूर हो जाता है तो कोई अपनी खूबसूरती और अदाओं के चलते सुर्खियों में छा जाता है. इस बीच इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं फिल्मी सितारों के हमशक्ल जिन्हें देखकर हम आप क्या खुद वो स्टार्स भी धोखा खा जाएं, जिनसे उनकी शक्ल मिलती है. इस बीच इन दिनों एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपको भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद आ जाएगी. दरअसल इंटरनेट पर एक महिला का वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है. वीडियो देखकर वही सादगी, वही आंखें और बिल्कुल आयरन लेडी जैसे बाल 1 मिनट के लिए आपको भी यकीनन कंफ्यूज कर देंगे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अजिता शिवप्रसाद नाम के अकाउंट पर इस लेडी को देखा जा सकता है. ये हूबहू इंदिरा जी की तरह दिख रही है. वैसे ही नैन नक्श और वैसी ही बिंदी और बालों का स्टाइल. इस वीडियो में ये महिला आमिर खान और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो पर कमेंट की बौछार बता रही है कि इसे कितना सराहा जा रहा है. वीडियो को अभी तक 68 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लाइक का ये सिलसिला जारी है.
वीडियो के कमेंट्स देखकर लग रहा है कि लोगों को महिला की शक्ल में आयरन लेडी नजर आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैडम आप तो आयरन लेडी इंदिरा गांधी लग रही हो. वहीं एक यूजर ने तो इस लड़की को ओल्ड इंदिरा गांधी ही बता दिया है. एक यूजर ने मजाक में लिखा है- इंदिरा जी भी रील बनाने लगी हैं. एक यूजर ने लिखा है- कसम से सेम टू सेम इंदिरा गांधी. वहीं एक यूजर ने लिखा है- इंदिरा गांधी जी कहां हो आप, देश को आपकी जरूरत है. एक यूजर ने इस लड़की को इंदिरा गांधी की कॉपी कहा है और दूसरे यूजर ने लिखा है- आपको देख कर पता नहीं क्यों राष्ट्रीय बाल भारती गाइड की याद आ गई जिसके पिछले कवर पर इन्दिरा गांधी की का लास्ट कथन लिखा होता था और अंतिम लाइन कुछ इस प्रकार से थी कि मेरे खून का एक एक कतरा भारत को मजबूती देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं