विज्ञापन

Netflix पर 7 महीने से हर नई फिल्म और शोज को टक्कर दे रही है 7 एपिसोड की ये वेब सीरीज, IMDb रेटिंग 7.1 रेटिंग

इमरान हाशमी और शरद केलकर की 7 एपिसोड्स वाली थ्रिलर सीरीज रिलीज के करीब 7 महीने बाद भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. कस्टम ऑफिसर और बड़े तस्कर के बीच का दिमागी खेल इसे वीकेंड बिंज के लिए शानदार ऑप्शन बना रहा है.

Netflix पर 7 महीने से हर नई फिल्म और शोज को टक्कर दे रही है 7 एपिसोड की ये वेब सीरीज, IMDb रेटिंग 7.1 रेटिंग
7 महीने से हर नई फिल्म और शोज को टक्कर दे रही है 7 एपिसोड की ये वेब सीरीज
NDTV

अगर आप ऐसी वेब सीरीज ढूंढ रहे हैं जो शुरुआत से आखिर तक सस्पेंस बनाए रखे और हर थोड़ी देर में नया ट्विस्ट दे, तो इमरान हाशमी की ये सीरीज आपकी वीकेंड वॉच लिस्ट में जगह बना सकती है. सिर्फ 7 एपिसोड्स में खत्म होने वाली 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' जनवरी में रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के करीब 7 महीने बाद भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. कस्टम ऑफिसर और बड़े तस्कर के बीच चलने वाला दिमागी खेल इसे और भी मजेदार बना देता है.

7 महीने बाद भी बनी हुई है ट्रेंडिंग

आजकल ज्यादातर वेब सीरीज रिलीज के कुछ दिनों बाद ही चर्चा से बाहर हो जाती हैं. लेकिन 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' अब भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. फिलहाल ये प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंडिंग टाइटल्स में शामिल है, जिससे साफ है कि दर्शक अब भी इसे खूब देख रहे हैं.

इमरान हाशमी बनाम शरद केलकर

सीरीज में इमरान हाशमी ने कस्टम्स सुपरिटेंडेंट अर्जुन मीना का किरदार निभाया है. उसका मिशन एक बड़े तस्करी नेटवर्क के सरगना बड़ा चौधरी तक पहुंचना है. ये किरदार शरद केलकर ने निभाया है. दोनों के बीच बिल्ली-चूहे जैसा खेल चलता है, जहां हर चाल के जवाब में नई चाल सामने आती है और कहानी लगातार रोमांचक बनी रहती है.

सिर्फ 7 एपिसोड्स में पूरी कहानी

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा फॉर्मेट है. जहां कई वेब सीरीज कई सीजन तक खिंचती रहती हैं, वहीं 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' सिर्फ 7 एपिसोड्स में अपनी कहानी पूरी कर देती है. यही वजह है कि इसे एक ही वीकेंड में आराम से देखा जा सकता है.

दमदार स्टारकास्ट और अच्छी रेटिंग

इमरान हाशमी और शरद केलकर के अलावा सीरीज में नंदीश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर, जोया अफरोज, अनुजा साठे, फ्रेडी दारूवाला और जमील खान भी नजर आते हैं. IMDb पर इसे 7.1 की रेटिंग मिली है. सोशल मीडिया पर भी इसके कई सीन काफी चर्चा में रहे हैं. अगर आपको क्राइम, तस्करी और सस्पेंस से भरी कहानियां पसंद हैं, तो ये सीरीज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

ये भी पढ़ें; साउथ सिनेमा को बड़ा झटका, 94 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emraan Hashmi, Sharad Kelkar, Taskaree The Smugglers Web, Emraan Hashmi Age, Taskaree Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com