इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. दोनों को मुंबई में साथ में घूमते हुए देखा जाता है. इतना ही नहीं ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करते रहते हैं. अब एक बार फिर से बॉलीवुड के इस स्टार कपल को साथ में देखा गया है. इस दौरान ऋतिक रोशन के एक फैन को अभिनेता के बॉडीगार्ड की तरफ से एक बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा है.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक वीडियो शेयर किया है. कपल का यह वीडियो उनकी लंच डेट का है. वीडियो में ऋतिक रोशन और सबा आजाद को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया है. इस दौरान ऋतिक रोशन ने कट स्लीव हुडी और व्हाइट पेंट पहनी हुई थी. जबकि सबा आजाद ने ब्लू ट्यूब टॉप और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ था. इस दौरान ऋतिक रोशन के एक फैन को बुर अनुभव का सामना करना पड़ा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऋतिक रोशन जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं तो उनका एक फैन सेल्फी लेने के लिए अभिनेता के पास आता है. उनका एक बॉडीगार्ड फैन को सेल्फी लेने से मना कर देता है और तुरंत उसको तेजी से साइड कर देता है. इसके बाद ऋतिक रोशन और सबा आजाद कार में जाकर बैठ जाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं