विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'वॉर' के सीक्वल पर कही यह बात

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और फिल्म 'वॉर' (War) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दोनों 'वॉर' के बाद एक और फिल्म में साथ और आमने-सामने नजर आएंगे.

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'वॉर' के सीक्वल पर कही यह बात
'वॉर' (War) के सीक्वेंस पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी
  • 'वॉर' के सीक्वेंस को लेकर हुआ खुलासा
  • ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी
  • बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया 'वॉर' ने धमाका
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' (War) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही धमाका कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने वाली  'वॉर' (War) ने कुल 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को लेकर दर्शकों में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन हाल ही में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और फिल्म वॉर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दोनों 'वॉर' के बाद एक और फिल्म में साथ और आमने-सामने नजर आएंगे. 

पारस ने किया शो में गर्ल कंटेस्टेंट भेजने का अनुरोध, बात सुन एक्ट्रेस ने दिया यह करारा जवाब

दरअसल, 'वॉर' (War) के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म का सीक्वेंस बनाने की तैयारी कर ली है और इस फिल्म में भी टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आमने-सामने नजर आएंगे. एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) ने कहा, "वॉर पार्ट टू की संभावना है." वहीं, इस बात पर टाइगर श्रॉफ का कहना है, "हम इस चीज का इंतजार कर रहे थे कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है, लेकिन बात अगर पार्ट 2 की है तो इसकी पूरी-पूरी संभावना है." टाइगर और सिद्धार्थ आनंद के अलावा खुद ऋतिक रोशन ने भी इस बात पर हामी भरी. उन्होंने कहा, "इंशाअल्लाह. यह पब्लिक के ऊपर निर्भर करता है. हम फ्रेंचाइजी तैयार करेंगे, अगर वह इसे दोबारा देखना चाहते हैं तो."

सारा अली खान ने खोला पापा सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी से जुड़ा राज

बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'वॉर' ने रिलीज होने से पहले ही दमदार रिकॉर्ड बनाया था. दरअसल, फिल्म ने अपनी प्री-बुकिंग के जरिए ही करीब 31-32 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है. वहीं, वॉर की बात करें तो यह एक्शन से भरपूर है. फिल्म में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर, तीनों ही अपनी भूमिका में काफी जमे हैं. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Tiger Shroff, War, Sidharth Anand, War 2 Sequence, Sidharth Anand Open About War 2, Sidharth Anand On War Sequence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com