ब्लॉकबस्टर फिल्म'अंदाज़' साल 2003 में आई इसके फिल्म मेकर सुनील दर्शन की स्टारकास्ट की तिकड़ी अक्षय कुमार,प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने बड़े पर्दे पर जो तहलका मचाया, उसका शोर आज भी बॉलीवुड में सुनाई देता है. यह लारा दत्ता का बॉलीवुड डेब्यू था, वहीं प्रियंका चोपड़ा की बतौर लीड एक्ट्रेस यह पहली फिल्म थी. नदीम-श्रवण के सुरीले संगीत और तगड़े ड्रामे से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी.
हाल ही में सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में 'अंदाज' की कास्टिंग से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प राज खोला है. जिसमें उन्होंने बताया कि वह अंदाज' की कास्टिंग के समय बेहद डरे हुए थे.
फिल्मफेयर मैगजीन कवर से पसंद आई थी लारा
डायरेक्टर सुनील दर्शन ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने सबसे पहले लारा दत्ता को फिल्मफेयर मैगज़ीन के कवर पेज पर देखा था. लारा का स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक देखते ही सुनील दर्शन को लगा कि वह अक्षय कुमार के अपोजिट बिल्कुल परफेक्ट रहेंगी. उस समय लारा बेंगलुरु में अपने पिता के साथ रहती थीं. सुनील दर्शन ने उन्हें मुंबई बुलाकर फिल्म के लिए साइन कर लिया.
मैनेजर लेकर आया था प्रियंका का प्रपोजल
वहीं प्रियंका चोपड़ा की एंट्री का किस्सा बेहद फिल्मी रहा. प्रियंका के उस समय के मैनेजर प्रकाश जाजू उन्हें सुनील दर्शन के ऑफिस लेकर आए थे. सुनील दर्शन बताते हैं कि प्रियंका से पहली ही मुलाकात में वह उनके टैलेंट की गहराई को समझ गए थे. हालांकि, उस समय प्रियंका की कास्टिंग को लेकर उन्हें लोगों का काफी नेगेटिव फीडबैक दिया और मना भी किया, लेकिन उन्हें प्रियंका पर पूरा भरोसा था, जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो फिल्म ने सफलता के झंडा गाढ़ दिए थे.
जब 'बरसात' में अक्षय की जगह आए बॉबी देओल
अंदाज की सफलता के बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही थी. हालांकि, इन दोनों एक्टर की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही थीं. दोनों एक्टर्स के अफेयर को लेकर भी काफी अफवाहें सामने आने लगीं.
सुनील दर्शन की फिल्म बरसात में पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर आने वाले थे. लेकिन कैटरीना कैफ की जगह बिपाशा बसु को कास्ट किया गया. इसके अलावा अक्षय की जगह बॉबी देओल को कास्ट किया गया. इस फिल्म का एक पुराना सॉन्ग 'बरसात के दिन' आए वायरल हुआ. कहा जाता है कि यह गाना अक्षय कुमार के साथ शूट हुआ था . लेकिन उन्होंने बीच में फिल्म छोड़ दी थी. फिल्म बरसात ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था.
फ्लॉप रही अंदाज 2
2025 में सुनील दर्शन बॉक्स ऑफिस पर 'अंदाज 2' लेकर आए थे. जिसमें उन्होंने नए चेहरों को लॉन्च किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं