विज्ञापन

गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन, 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ और ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ में जिया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन हो गया.

गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन, 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
केली हॉटल का निधन

‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का यादगार किरदार निभाने वाली अमेरिकी अभिनेत्री केली हॉटल (Kaylee Hottle) का 18 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरीलैंड में हुए एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई. इस दुखद खबर की पुष्टि उनके पिता जोशुआ हॉटल ने की. केली अपने दमदार अभिनय और हॉलीवुड में बधिर कलाकारों के प्रतिनिधित्व की मजबूत आवाज बनने के लिए जानी जाती थीं. उनके असमय निधन से फिल्म इंडस्ट्री और डेफ कम्युनिटी में शोक की लहर है.   

केली हॉटल का जन्म 2007 में जॉर्जिया में हुआ था और उनका पालन-पोषण टेक्सास में हुआ. वह ऐसे परिवार से थीं, जहां कई पीढ़ियों से सदस्य बधिर रहे हैं. अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) में उनकी स्वाभाविक पकड़ ने उन्हें कम उम्र में ही विज्ञापनों में काम दिलाया. साल 2021 में उन्होंने ‘Godzilla vs. Kong' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. फिल्म में उन्होंने जिया नाम की एक बधिर बच्ची का किरदार निभाया, जिसका किंग कॉन्ग से भावनात्मक रिश्ता दिखाया गया था. उनकी इस भूमिका को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा.   

इसके बाद केली ने 2024 में रिलीज हुई ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग': द न्यू एम्पायर' में भी जिया का किरदार दोबारा निभाया. इसके अलावा वह टीवी सीरीज ‘Magnum P.I.' में भी नजर आई थीं. कई इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि फिल्मों और टीवी में बधिर कलाकारों को उनके वास्तविक किरदार निभाने के अधिक अवसर मिलने चाहिए. उनके निधन से हॉलीवुड ने एक उभरती हुई प्रतिभा को बहुत कम उम्र में खो दिया है.   

यह भी पढ़ें: 2650 करोड़ की फिल्म 30 जुलाई को हो रही रिलीज, 17 जुलाई को आई इस हीरो की फिल्म ने 2 दिन में कमाए 2500 करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaylee Hottle, Entertainment, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com