- हिमेश रेशमिया तले खाने से कर रहे हैं बचने की कोशिश
- फिट रहने के लिए सिंगर को खाने पड़े ड्राइ फ्रूट्स
- हिमेश रेशमिया का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) इन दिनों सारे गा मा पा जज करते हुए नजर आ रहे हैं. काम से इतर एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. लेकिन हिमेश रेशमिया के एक वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि इन दिनों वह फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और अपने आप को फिट रखने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं. हिमेश रेशमिया इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक करीब 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) अपने वीडियो में मेवे खाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए हिमेश ने लिखा, "खुद को फिट रखने के लिए और अपने आप को शेप में लाने के लिए तले हुए खाने से पूरी तरह से बच रहा हूं. अच्छे की उम्मीद करते हैं." एक्टर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रेह हैं, साथ ही हिमेश रेशमिया के अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं. इसके अलावा भी हिमेश रेशमिया अकसर सा रे गा मा पा मंच से जुड़े वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर साझा करते हैं.
बता दें कि हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने साल 1998 में प्यार किया तो डरना क्या में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इससे इतर उन्होंने साल 2007 में आपका सुरूर फिल्म से डेब्यू किया है. हिमेश रेशमिया ने बतौर सिंगर आशिक बनाया आपने के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड भी मिला था. इसके साथ उन्होंने आईफा और जी सिने जैसे अवॉर्ड भी अपने नाम किये हैं. आखिरी बार हिमेश रेशमिया हैप्पी हार्डी एंड हीर में नजर आए थे. इस फिल्म में पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने मुख्य भूमिका अदा की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं