विज्ञापन

भाल सिंह का 43 साल पुराना हरियाणवी गाना, प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ करता प्रेमी, Gen z डीजे पर खूब करते हैं डांस

43 साल पुराना हरियाणवी गीत, जिसमें प्रेमी ने प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ की. भाल सिंह का यह पॉपुलर गाना आज भी जेनजी के बीच पॉपुलर है. 

भाल सिंह का 43 साल पुराना हरियाणवी गाना, प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ करता प्रेमी, Gen z डीजे पर खूब करते हैं डांस
भाल सिंह का 43 साल पुराना गाना, डीजे पर बजे तो जेनजी करने लगते हैं डांस
नई दिल्ली:

1983 का वो साल जब बॉक्स ऑफिस पर एक हरियाणवी फिल्म ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को टक्कर दी. हाल कुछ ऐसा था कि हरियाणा से लेकर यूपी के राज्यों में दर्शक इस फिल्म को देखने ट्रेक्टरों में थियेटरों में जाते थे. लेकिन केवल यह फिल्म ही हिट नहीं थी. बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट थे, जिन्हें आज आप शादियों और फंक्शन में डीजे पर बजते हुए जरुर सुनते होंगे. वहीं जेनजी इस पर खूब डांस करते हैं, जिन्हें पता भी नहीं है कि यह 43 साल पुरानी फिल्म के गाने है. इसी फिल्म के एक गाने में तो नैनों में लगे काजल की तारीफ की गई है. खास बात यह है कि इसे जाने माने सिंगर भाल सिंह ने गाया है, जिनसे आज जेनजी अंजान होगी. आइए आपको बताते हैं 43 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में 

हरियाणवी सिनेमा की शोले कहलाती है ये 43 साल पुरानी फिल्म

हम बात कर रहे हैं 1983 में आई फिल्म चंद्रावल की, जिसने हरियाणा सिनेमा में इतिहास रच दिया था. जयंत प्रभाकर के निर्देशन में बनीं चंद्रावल का पहली सक्सेसफुल हरियाणवी फिल्म है, जिसे ऊषा शर्मा ने प्रोड्यूस किया था और देवी शंकर प्रभाकर ने लिखा था. जबकि फिल्म का म्यूजिक जेपी कौशिक ने तैयार किया था. इस फिल्म की कहानी एक गाडिया लोहार समुदाय की लड़की चंद्रावल और जाट समुदाय के लड़के सूरज के बीच की दुखद रिश्ते की है.  

ये भी पढ़ें- 3 साल तक सिनेमाघरों में चली 57 साल पुरानी फिल्म, रोमांटिक गाने में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना अलग की थी शूटिंग, आज तक नहीं दिखा फैंस को फर्क

चंद्रावल का डीजे पर आज भी बजने वाला गाना

चंद्रावल में जीजा तू काला मैं गोरी घनी, गाड़े आली गजबन छोरी, मैं सूरज तू चंद्रावल, मेरा चुंदर मंगा दे हो, उज्जड़ खेड़े के अलावा एक और गाना था, जिसका नाम था नैन कटोरे काजल डोरे. 

इस गाने में  प्रेमी अपनी प्रेमिका की खूबसूरती का बखान करता हुआ... नैन कटोरे काजल डोरे, मैं तो तन-मन वार गया, तेरे रूप का जादू गोरी, बंजारे ने मार गया. इसका मतलब है, आंखें कटोरे जैसी गहरी और काजल डोरे (तलवार की धार) की तरह नुकीली. यानी उसके रूप के जादू ने दिल मोह लिया.  

भाल सिंह का हरियाणवी गाना आज भी है पॉपुलर

इस गाने को भाल सिंह ने गाया था. जबकि देवी शंकर प्रभाकर ने बोल लिखे थे. भाल सिंह हरियाणा के जाने माने सिंगर हैं, जिनकी पहली फिल्म बहूरानी थी. लेकिन चंद्रावल ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. वहीं नैन कटोरे काजल डोरे उनका पॉपुलर गीत है, जिसके कई वर्जन आए. जबकि डीजे रीमिक्स और मॉर्डर्न म्यूजिक के जरिए गाने में बदलाव लाने की कोशिश की. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की 5 सुपरहिट फिल्में, 'प्रेम' नाम से जीता दिल, चौथी के गाने शादी-ब्याह की बने शान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyanvi Song, Chandrawal, Hindi Song, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com