हिंदी सिनेमा में आज भी पुरानी फिल्मों के गाने और उनकी कहानी और संगीत की वजह से आज भी लोगों को याद हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें हिराईन ने हीरो को चिढ़ाने के लिए दूसरे आदमी के साथ रोमांस किया. ये गाना धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है फिल्म 'राजा जानी' का है जो साल 1972 में रिलीज हुई थी. इस कहानी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा खुद हेमा मालिनी ने बताया था. उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने में प्रेम चोपड़ा के साथ रोमांस करना था और इसके पीछे का मकसद धर्मेंद्र को जलाना था. प्रेम चोपड़ा इतने खुश हो गए कि खुद को हीरो समझकर एक्टिंग करने लगे थे. यह बात धर्मेंद्र को पसंद नहीं आई थी.
गाने में प्रेम चोपड़ा को रिझाती थीं हेमा
फिल्म 'राजा जानी' का गाना 'कितना मजा आ रहा है' में हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा डांस करते दिख रहे थे. बता दें कि उस वक्त धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी नहीं हुई थी. हेमा ने बताया था कि इस गाने की शूटिंग उदयपुर में हुई थी और इसमें वो प्रेम चोपड़ा के साथ रोमांस कर रही थीं, जिससे धर्मेंद्र को जलाया जा सके. धर्मेंद्र दूर से खड़े होकर छुप-छुपकर हेमा मालिनी को देख रहे थे.
ये भी पढ़ें: टॉक्सिक के बाद वकील बने यश, बताया असली और नकली में अंतर, वीडियो हो रहा वायरल
जिस विलेन से डरती थीं, उसी के साथ किया रोमांस
इस गाने को लेकर एक कहानी और है कि हेमा मालिनी को प्रेम चोपड़ा से डर लगता था. वो उनको देखकर घबरा जाती थीं और कभी-कभी अपने डायलॉग भूल जाती थीं. ऐसे में उनके साथ ये रोमांटिक सीन करना आसान नहीं था. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने इस गाने में बहुत बेहतरीन तरह के एक्ट किया. इसके साथ ही धर्मेंद्र को देखकर भी साफ लग रहा था कि वो हेमा को किसी और के साथ देखकर खुश नहीं थे.
लता की आवाज ने गाने को बनाया खास
'कितना मजा आ रहा है' गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसका संगीत तैयार किया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने. इस गाने के बोल, संगीत और हेमा-धर्मेंद्र की अदायगी ने इस गाने को सदाबहार बना दिया. 'राजा जानी' में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, प्रेम चोपड़ा, प्रेमनाथ और जॉनी वॉकर जैसे कलाकार थे. इसके कई गानों में लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. 'कितना मजा आ रहा है' आज पुराने हिंदी गानों के चाहने वाले इसे सुनते हैं.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं