विज्ञापन

टॉक्सिक के बाद वकील बने यश, बताया असली और नकली में अंतर, वीडियो हो रहा वायरल

टॉक्सिक स्टार यश का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यश वकील के किरादर निभाते नजर आए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये वीडियो असल में क्या है.

टॉक्सिक के बाद वकील बने यश, बताया असली और नकली में अंतर, वीडियो हो रहा वायरल
टॉक्सिक फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यश का नया वीडियो, वकील के लुक में आए नजर
नई दिल्ली:

फिल्म टॉक्सिक 'Toxic' के बाद साउथ स्टार एक बार फिर से चर्चा मे आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म, उनका लुक या कोई इंटरव्यू नहीं है बल्कि उनका एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वो एक वकील के लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो में यश एक कोर्ट रूम में केस लड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की असल कहानी कुछ और है. बता दें कि ये वीडियो किसी फिल्म का नहीं है.

असल में क्या है वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में यश वकील के अंदाज में दिखाई देते हैं. ये वीडियो एक ऑयल ब्रॉड का है जिसमेंवो असली और नकली तेल की पहचान कराते हैं. वीडियो में वो अपने फिल्मी अंदाज से बिल्कुल अलग जज के सामने असली और नकली के फर्क को समझाने की बात करते नजर आते हैं. बता दें कि यश को अब तक उनके फैंस ने फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाते देखा होगा, लेकिन उनका वकील वाला लुक बिल्कुल अलग है. सूट-बूट पहने और बेहद ही सीरियस एक्सप्रेशन के साथ वो कोर्ट रूम वाले अंदाज में दिखाई देते हैं. हालांकि, यहां मामला किसी अपराध या केस का नहीं, बल्कि तेल का है. वीडियो में तेल खरीदते समय असली और नकली प्रोडक्ट के बीच अंतर को दिखाया गया है. 

'Toxic' के बाद फिर छाए यश

इन दिनों यश इन अपनी फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. यश की इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. हाल ही में फिल्म के गाने 'तबाही' को लेकर भी यश ने ट्रोलिंग का जवाब दिया था. अब इंतजार है फिल्म रामायणम् का जिसमें यश रावण का किरादर निभा रहे हैं. देखना होगा कि इस अवतार में यश उनके फैंस को कितना पसंद आते हैं. हालांकि फिल्म के ट्रेलर में अब तक यश का लुक लोगों को बेहद पसंद आया है. 

ये भी पढ़ें: 1,661 एपिसोड का शो, 8 साल तक रहा सुपरहिट, गाना ऐसा आज भी हर बहू का है फेवरेट

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi News, Yash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com