विज्ञापन

44 साल पुराना वो हिंदी गाना, रूठे धर्मेंद्र को मनाती दिखीं हेमा मालिनी, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया अमर, आज भी आशिकों की पहली पसंद

हिंदी सिनेमा का 44 साल पुराना वो गाना जो हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की फिल्म सम्राट में आया नजर. जिसमें रूठे प्रेमी को प्रेमिका मनाते हुए दिखी. इस गाने को लता मंगेशकर की आवाज ने सदाबहार बनाया.

44 साल पुराना वो हिंदी गाना, रूठे धर्मेंद्र को मनाती दिखीं हेमा मालिनी, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया अमर, आज भी आशिकों की पहली पसंद
44 पुराने गाने में रूठे धर्मेंद्र को मनाती नजर आईं हेमा मालिनी, आज भी प्रेमियों की पहली पसंद
youtube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में जब भी बात पुराने गानों की होती है तो उनकी गिनती सदाबहार गीतों में होती है. हिंदी सिनेमा में प्यार, तकरार, नोकझोक से लेकर हर तरह के गाने मिलते हैं. जिसमें हर रिश्ते और भावनाओं को इतनी खूबसूरती से दिखाया जाता है कि उन्हें सुनते ही चेहरे पर एक मुस्कान खिल जाती है. खासकर बात करें रोमांटिक गानों की तो इनकी तो बात ही कुछ और होती है. आज हम एक ऐसे गाने की बात कर रहे हैं जो 44 साल पहले आया था. इसमें एक प्रेमिका अपने रूठे प्रेमी को मनाती है. फिल्म 'सम्राट' का ये गाना 1982 में रिलीज हुआ था. आज इस गाने को करीब 44 साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी मिठास अब भी बरकरार है.

कौन सा है गाना

हर बात कर रहे हैं साल 1982 में आई फिल्म सम्राट के गाने की, जिसके बोल हैं 'कल न माना तू परसो न माना'. इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की खूबसूरत जोड़ी देखने को मिलती है. गाने के बोल और वीडियो से साफ समझ आता है कि हेमा मालिनी अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश कर रही हैं. पूरे गाने में हेमा मालिनी का धर्मेंद्र को मनाने का अंदाज और धर्मेंद्र की नाराजगी इसको और खास बना देती है. फिल्म का निर्देशन मोहन सहगल ने किया था. इस फिल्म में हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, जीनत अमान और अमजद खान ने भी अभिनय किया था.

लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया सदाबहार

इस गाने के बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे, इसका संगीत मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. वहीं लता जी की कोयल जैसी आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे. 'कल न माना तू परसो न माना, तू बरसों न माना' गाने के बोल हर इमोशन को बखूबी बयां कर रहे हैं. इसको सुनते ही गाने का पूरा मूड समझ आ जाता है. गाने के बोल में रूठने-मनाने वाली प्यारी सी नोकझोंक साफ नजर आती है. जो पुराने हिंदी फिल्मी गानों की पहचान हुआ करती थी.  इसके म्यूजिक एल्बम में लता मंगेशकर के अलावा आशा भोसले, किशोर कुमार, मन्ना डे, मोहम्मद रफी और शैलेंद्र सिंह जैसे दिग्गज गायकों की आवाज भी सुनने को मिली थी. 

गाने के संगीत, बोल और लता जी की आवाज ने इसको सदाबहार बना दिया, यही वजह है कि 44 साल बाद भी अपने रूठे प्रेमी को मनाने के लिए प्रेमिकाएं इस गाने को बजा देती हैं. 

ये भी पढ़ें: शक्ति कपूर की इन 5 फिल्मों में हैं कॉमेडी की फुल डोज, जानें OTT पर कहां देखें क्राइम मास्टर गोगो से 'नंदू सबका बंधू' के कारनामे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Hema Malini Dharmendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com