विज्ञापन

फिल्मों में आने के काफी पहले से रेखा को जानती थीं हेमा मालिनी, एक ही गुरु से सिखी डांस, बोलीं- भाग जाती थी, पकड़ना होता था मुश्किल

बातचीत के दौरान, होस्ट आदित्य नारायण ने पूछा, "जहां तक ​​मुझे पता है, रेखा जी और आपने लगभग आठ फिल्मों में साथ काम किया है. मैं जाना चाहूंगा कि रेखा जी के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?"

फिल्मों में आने के काफी पहले से रेखा को जानती थीं हेमा मालिनी, एक ही गुरु से सिखी डांस, बोलीं- भाग जाती थी, पकड़ना होता था मुश्किल
फिल्मों में आने के काफी पहले से रेखा को जानती थीं हेमा मालिनी
नई दिल्ली:

रेखा और हेमा मालिनी ने सेंसर, धर्मात्मा, अपने-अपने और गोरा और काला जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है. लेकिन ये दोनों दिग्गज अभिनेत्रियां एक दूसरे को फिल्मों में काम करने के पहले से जानती थी. सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल पर बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने बताया कि कैसे उनकी दोस्ती हिंदी सिनेमा की दुनिया में आने से कई साल पहले ही शुरू हो गई थी. उन्होंने चेन्नई में बिताए अपने शुरुआती दिनों की कई ऐसी बातें भी बताईं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

यह भी पढें- 'जितना हो सके खुद को शुद्ध रखा' रामायणम में सीता का किरदार निभाने पर बोलीं साई पल्लवी 

बातचीत के दौरान, होस्ट आदित्य नारायण ने पूछा, "जहां तक ​​मुझे पता है, रेखा जी और आपने लगभग आठ फिल्मों में साथ काम किया है. मैं जाना चाहूंगा कि रेखा जी के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?"

कैसे हुए रेखा से पहले मुलाकात?

सवाल का जवाब देते हुए, हेमा ने उन दिनों को याद किया जब वह क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले रही थीं. उन्होंने कहा, "मैंने रेखा को तब देखा था जब वो बहुत छोटी थी. मैं चेन्नई में भरतनाट्यम सीख रही थी, लेकिन उस वक्त मैंने कुचिपुड़ी भी सीखना शुरू किया था. मैं गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम जी के पास ट्रेनिंग के लिए जाती थी. तब मेरी फिल्म 'सपनों का सौदागर' रिलीज हो चुकी थी, लेकिन फिल्मों के साथ-साथ मैं स्टेज परफॉर्मेंस भी करती थी. डांस हमेशा मेरी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है और आज भी है.

यह भी पढें- बॉलीवुड की पहली करोड़पति एक्ट्रेस, कभी किया दूसरों के घर में काम, जब हजारों में बनती थीं फिल्में, लेती थीं लाखों में फीस, जानते हैं नाम ?

उन्होंने रेखा को एक एनर्जेटिक और चंचल बच्ची बताया, जो अक्सर रिहर्सल के दौरान सबको चौकन्ना रखती थी. हेमा ने कहा, "जब मैं डांस क्लास में जाती थी, रेखा भी वहां आती थी. वो तब एक छोटी सी लड़की थी. गुरु जी हमेशा कहते थे कि ये डांस रिहर्सल से भाग जाती है, इसे पकड़ना बहुत मुश्किल है. वो बहुत ही शरारती थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Rekha, Rekha Hema Malini, Rekha  movie Songs, Hema Malini Rekha Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com