विज्ञापन

धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी की आंखों में आए आंसू, कहा- मुझे नहीं पता कि मैं अपनी बाकी की जिंदगी कैसे बिताऊंगी

धर्मेंद्र का निधन 24 नंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हो गया था, जिससे फैंस को भी झटका लगा था. 

धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी की आंखों में आए आंसू, कहा- मुझे नहीं पता कि मैं अपनी बाकी की जिंदगी कैसे बिताऊंगी
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
नई दिल्ली:

हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशनल हो गईं. उन्होंने बॉलीवुड के हीमैन को ट्रिब्यूट दिया.  दरअसल, नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डर्न आर्ट में लेंस एंड लेगेसी बॉलीवुड इन फोकस की ओपनिंग में हेमा मालिनी ने उस महान विरासत पर विचार किया, जो सुपरस्टार ने पीछे छोड़ी है. धर्मेंद्र के सिनेमा के लिए प्यार की बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, "यह श्रद्धांजलि न केवल फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान की पहचान है, बल्कि उनकी उस यात्रा की भी पहचान है, जो ढेर सारे जुनून, समर्पण और दर्शकों के प्रति असीम प्रेम से भरी थी. 

धर्मेंद्र को दिया ट्रिब्यूट 

आगे वह कहती हैं, वह हमेशा कहते थे, 'फिल्म दिलों से जुड़ने का एक जरिया है.' फिल्मों में काम करने और कैमरे के सामने रहने को लेकर उनमें जबरदस्त जुनून था. उनकी लाइफ पार्टनर होने के नाते मैं देख सकती थी कि वह कितने जुनूनी थे और अपनी शानदार एक्टिंग तथा सबके प्रति अपने व्यवहार की वजह से उन्होंने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है. एक एक्टर, एक दोस्त और एक पिता के तौर पर उन्होंने युवा पीढ़ी सहित न जाने कितने ही लोगों को प्रेरित किया है."

ये भी पढ़ें- दीपिका चिखलिया के पति की 6 फोटो, पहली मुलाकात में रामायण की सीता पर दिल हार बैठे बिजनेसमैन, फैंस कहेंगे- राम सीता की जोड़ी

धर्मेंद्र को हेमा मालिनी ने किया याद

धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कुबूल किया कि वह उन्हें बहुत याद करती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह इस भारी नुकसान का सामना कैसे कर पाएंगी. एक्ट्रेस ने कहा, " वह ग्रेट मैन थे. मैं सचमुच खुशकिस्मत हूं कि मैं उनके साथ रही. लेकिन अब मुझे उनकी बहुत याद आती है. अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं अपनी बाकी की जिंदगी कैसे बिताऊंगी."

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बारे में 

धर्मेंद्र ने दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ शोले, सीता और गीता, द बर्निंग ट्रेन, अलीबाबा और 40 चोर, राजा रानी और नया जमाना जैसी हिट फिल्मों में काम किया. कपल ने 1980 में शादी की थी. वहीं दोनों की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं. 

ये भी पढ़ें- 90 के दशक का वो खूंखार विलेन, जो एक ही शो में बना भगवान राम, श्रीकृष्ण और टीपू सुल्तान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Hema Malini On Dharmendra, Dharmendra Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com