फिल्म धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. लेकिन एक समय ऐसा था कि उनके साथ काम करना मुश्किल हो गया था. यह दावा फराह खान ने किया है. कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने पुराने अनुभवों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि एक समय अक्षय खन्ना के साथ काम करना काफी मुश्किल होता था. वे चिड़चिड़े रहते थे और लंबे समय तक खड़े रहना भी पसंद नहीं करते थे.
क्या बोलीं फराह खान
फराह खान बॉस्को और सीजर के पॉडकास्ट 'डांस मस्ती' में शामिल हुई थीं. बातचीत के दौरान सीजर ने उनसे पूछा कि किस एक्टर के साथ काम करने में सबसे ज्यादा मेहनत लगती है. फराह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और फिर अक्षय खन्ना का नाम लिया. उन्होंने कहा कि 'दिल चाहता है' से पहले अक्षय के साथ काम करना बहुत मुश्किल होता था. उन्होंने उनके साथ 'डोली सजा के रखना', 'लावारिस' जैसी फिल्मों में काम किया था. फराह ने बताया कि अक्षय खुद भी इंटरव्यू में मान चुके हैं कि वे उस समय मुश्किल स्वभाव के थे. उनकी चिड़चिड़ाहट और व्यवहार से फराह इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने तय कर लिया था कि अगर गाना अक्षय खन्ना का है तो वे कोरियोग्राफी नहीं करेंगी.
ये Video भी देखें: 'स्पॉटलाइट' में 'सब कुशल मंगल', फिल्म से डेब्यू कर रहे प्रियांक शर्मा-रीवा किशन
फिर किया अक्षय खन्ना के साथ काम
हालांकि 'दिल चाहता है' में उन्हें फिर अक्षय के साथ काम करना पड़ा क्योंकि फिल्म उनके चचेरे भाई फरहान अख्तर निर्देशित कर रहे थे. फराह के मुताबिक उस फिल्म के बाद अक्षय में बड़ा बदलाव आया. उन्होंने कहा कि 'तीस मार खान' में अक्षय बहुत अच्छे थे और असल में वे अच्छे डांसर भी हैं. फराह ने साफ किया कि वे उन कलाकारों के साथ काम नहीं करना चाहतीं जो सेट पर परेशान करने वाले हों.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं