नवरात्रि आने में कुछ ही दिन बाकी है. वहीं इन 9 दिनों में माता के खूब गाने बजते हुए आपके सुनाई देंगे. इसी में 90 के दशक के जाने माने सिंगर्स की लिस्ट में सोनू निगम का नाम भी आता है, जिनके रोमांटिक गानों ने फैंस के दिलों में जगह बनाई. लेकिन केवल रोमांस ही नहीं माता की भक्ति के गानों को भी सोनू निगम ने आवाज दी है, जिसमें एक 27 साल पुराना गाना भी है. इस गाने में सोनू निगम की आवाज का जादू तो चला ही. लेकिन हाथ में दिया लेकर मां शेरावाली को पुकारते हुए अक्षय कुमार ने फैंस का दिल जीत लिया. इस गाने को आज भी फैंस सुनते हैं और जय माता दी कहते हैं. वहीं नवरात्रि में तो यह गाना खूब सुनाई देता है.
सोनू निगम का 27 साल पुराना मातारानी का गाना
सोनू निगम ने 1992 में अपना गाना ओ आसमान वाले से डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाए. इसी में 27 साल पुराना गाना भी है, जो 1999 में आई फिल्म आरजू का है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सैफ अली खान और माधुरी दीक्षित अहम किरदार में नजर आए थे. जबकि गाना जय माता दी जय माता दी अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हाथ में माता की जोत लिए अक्षय कुमार
जय माता दी जय माता दी गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया था. बल्कि आनंद बख्शी ने कंपोज किए थे. इस गाने को विजय खन्ना यानी अक्षय कुमार पर तब फिल्माया गया था. जब उसे पता चलता है कि पूजा (माधुरी दीक्षित) ने अमर (सैफ अली खान) से शादी कर ली है. इसके बाद वह हाथ में माता की जोत लिए मां शेरावाली की शरण में जाता है.
जय माता दी गाने के बोल
हे माई मेरी सच्चियां,
जोता वाली माता,
तेरी सदा ही जय.
ओ मां, मेरी मां…
दुनिया से दूर जा रहा हूं,
मैं तेरे पास आ रहा हूं,
दुनिया से दूर जा रहा हूं,
मां मैं तेरे पास आ रहा हूं.
नवरात्रि के मौके पर यह गाना सुनने को जरुर मिलता है. वहीं सोशल मीडिया पर यह गाना सुनने वाले कमेंट सेक्शन में अक्षय कुमार की तारीफ के साथ साथ जय माता दी लिखना नहीं भूलते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं