विज्ञापन

थिएटर में 442 करोड़ कमाने के बाद हनुमान अंश की फिर लगी लॉटरी, OTT पर हुई इतने करोड़ की डील, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

थिएटर में धमाकेदार कमाई के बाद अब 'हनुमान अंश' OTT पर नई पारी खेलने को तैयार है. 63 करोड़ रुपये की बड़ी डील के साथ Sony ने फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स खरीद लिए हैं, ऐसे में अब दर्शक जल्द ही इसे घर बैठे Sony LIV पर देख सकेंगे.

थिएटर में 442 करोड़ कमाने के बाद हनुमान अंश की फिर लगी लॉटरी, OTT पर हुई इतने करोड़ की डील, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर 'हनुमान अंश' मचाएगी धूम

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म ‘हनुमान अंश' के मेकर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. खास बात यह है कि फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स को सोनी ने मोटी रकम देकर खरीदा है. इस डील के तहत मेकर्स को 63 करोड़ रुपये मिले हैं. फिल्म अब सोनी लिव (Sony LIV) पर देखने को मिलेगी.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी ने ‘हनुमान अंश' के डिजिटल और टेलीविजन राइट्स 63 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह रकम काफी बड़ी है, लेकिन फिल्म ने भी दर्शकों के बीच शानदार लोकप्रियता हासिल की है. यही वजह है कि सोनी को इसके ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स खरीदने में दिलचस्पी दिखाई.

सूत्र के मुताबिक, ‘हनुमान अंश' को देशभर के दर्शकों का प्यार मिला. फिल्म ने सिर्फ बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्स तक ही अपनी पहुंच नहीं बनाई, बल्कि छोटे शहरों और गांवों के सिनेमाघरों में भी दर्शकों को आकर्षित किया. सिंगल स्क्रीन से लेकर बड़े सिनेमाघरों तक फिल्म को देखने के लिए लोग पहुंचे. ऐसे में मेकर्स और सोनी दोनों को उम्मीद है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.

फिल्म को लेकर एक और खास बात यह है कि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे दर्शक हैं, जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा है. वहीं, कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो इसे दोबारा देखना पसंद करेंगे. इसी दर्शक वर्ग को ध्यान में रखते हुए सोनी को उम्मीद है कि फिल्म को ओटीटी के साथ-साथ टेलीविजन पर भी अच्छी व्यूअरशिप मिलेगी.

63 करोड़ रुपये की यह डील ‘हनुमान अंश' के मेकर्स के लिए किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं है. थिएटर में दर्शकों का प्यार मिलने के बाद अब फिल्म की डिजिटल रिलीज से भी कमाई और लोकप्रियता को आगे बढ़ाने की उम्मीद है. हालांकि, सोनी लिव पर इसकी रिलीज की सटीक तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: मासूम शर्मा के नए गाने पर 'कूद कूद' नाचीं प्रांजल दहिया, काले लहंगे में किया सपना चौधरी को फेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Entertainment, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com