विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश पर जमकर बरस रहा हनुमान जी का आशीर्वाद, 28वें दिन 41.9% कमाई में उछाल

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले भारत में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को जमकर हनुमान जी का आशीर्वाद मिल रहा है, जिसके चलते फिल्म 28 दिनों में 100 करोड़ की तरफ बढ़ गई है. 

Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश पर जमकर बरस रहा हनुमान जी का आशीर्वाद, 28वें दिन 41.9% कमाई में उछाल
Hanuman Ansh Box Office Collection : नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 100 करोड़ कमाने के करीब
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश पर हनुमान जी का आशीर्वाद जमकर बरस रहा है, जिसका असर है कि फिल्म 28 दिनों में 100 करोड़ की ओर बढ़ चुका है. वहीं उम्मीद है कि 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. जबकि 2 करोड़ के बजट में जमकर मुनाफा कमाएगी. सैकनिल्क के अनुसार, 28वें दिन गुरूवार को फिल्म की कमाई में 41.9 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है, जिसके चलते अब फिल्म 80 करोड़ पार कर चुकी है और 100 करोड़ की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी है. 

28 दिनों में हनुमान अंश का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, हनुमान अंश ने 28वें दिन 7,055 शोज के साथ 11 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ पहुंचा है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 85.97 करोड़ हो गया है. वहीं अब फैंस को 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. 

ये भी पढ़ेंदुल्हनों का फेवरेट था दिलीप कुमार-नरगिस का 78 साल पुराना ये गाना, दुल्हनों का कभी था फेवरेट, अब इंस्टाग्राम पर मचा रहा धूम

हनुमान अंश कलेक्शन

हनुमान अंश फिल्म को वर्ड-ऑफ़-माउथ का फायदा, जिसका असर है कि फिल्म थिएटर्स में अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है. रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने महज 10 लाख की ओपनिंग की थी. लेकिन फिल्म की कमाई लाख से करोड़ों में 18वें दिन बढ़ना शुरु हुई. वहीं अब 28वें दिन फिल्म 11 करोड़ की कमाई तक पहुंच गई है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर सेलेब्स का भी फिल्म को प्यार मिल रहा है. हाल ही में कंगना रनौत से लेकर वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म की तारीफ की थी. 

हनुमान अंश की कहानी

हनुमान अंश की कहानी नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित, जिसे विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है. भक्तों द्वारा भगवान हनुमान के अवतार माने जाने वाले बाबा को लोग महाराज-जी के नाम से भी जानते हैं. बाबा को उनकी भक्ति के साथ साथ भक्त उनके प्यार और सेवा की अपनी शिक्षाओं के लिए भी जानते हैं. यह जानकर आपको हैरानी होगी कि बाबा का प्रभाव भारत से ज्यादा पश्चिमी देशों में देखा गया है, खासकर 1960 और 1970 के दशक में जब ज्यादातर साधक देश में उनके दर्शन के लिए आए थे. 

 ये भी पढ़ें- उदित, हरिहरन, अनुराधा, कविता, अल्का की आवाज से सजे 27 साल पुरानी फिल्म के वो 7 गाने, जो हैं सातों के 7 सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com