विज्ञापन

Haiwaan Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैवान, जानें कैसी है अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म

Haiwaan Review In Hindi: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जानें कैसी है मलयालम फिल्म ओप्पम का रीमेक हैवान. 

Haiwaan Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैवान, जानें कैसी है अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म
Haiwaan Review In Hindi हैवान रिव्यू इन हिंदी
नई दिल्ली:

Haiwaan Review In Hindi: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मचअवेटेड फिल्म हैवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह जोड़ी सालों बाद देखने को बड़े पर्दे पर मिली है. यह 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ओप्पम का रीमेक है, जिसके हीरो मोहनलाल थे. लेकिन खास बात यह है कि हैवान में अक्षय कुमार जहां विलेन की भूमिका में हैं तो वहीं सैफ अली खान नेत्रहीन हीरो का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने मैं थियेटर में पहुंचा तो चारों तरफ सन्नाटा था. वहीं इस तरह पहली टिकट खरीदने वाला पहला दर्शक मैं बना, जिसके चलते अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म हैवान कैसी होगी. 

हैवान की कहानी

पहले सीन से ही पता चल जाता है कि सैफ इस रोल में कम्फरटेबल नहीं हैं. सैफ को बहन की शादी करनी है. उसके लिए पैसा चाहिए. सैफ का किरदार एक सिंगर और पहलवान का है, इसके साथ ही वह मेंटेनेंस मैनेजर की नौकरी भी करते हैं. लेकिन रोल में वह मिसफिट नजर आते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार पर रेप के आरोप लगते हैं और बोमन ईरानी जज की भूमिका निभा रहे हैं, जो उन्हें सजा देते हैं. यह कहानी सैफ को सुनाई जाती है और यह एक रिवेंज की कहानी है. 

ये भी पढ़ें- मोहनलाल की इस फिल्म का रीमेक है हैवान, 10 साल पहले कमाया था बजट का 5 गुना, रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अक्षय-सैफ अली खान की फिल्म 

ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com