टीवीएफ (द वायरल फीवर) ने लगातार ऐसा कंटेंट पेश किया है, जो दर्शकों को सही तार को छू लेता है. उनके मजबूत कंटेंट से, यह कंटेंट क्रिएटर ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. ये भारतीय कंटेंट प्लेयर्स हैं जिन्होंने अपनी पहचान इंडिया के सीमा को पार कर ग्लोबल स्तर पर बना ली है. आईएमडीबी की टॉप 250 लिस्ट में टीवीएफ के 7 शोज़ हैं, जो इसे भारत का सबसे बड़ा कंटेंट फोर्स बना देते हैं. टीवीएफ ने कई शानदार और दिलचस्प कंटेंट पेश किये हैं, और 2024 में भी वह अपने तीन सबसे बड़े और पॉपुलर शो के सीक्वल के साथ प्रमुख कंटेंट क्रिएटर के रूप में उभरेगा.
पंचायत
'पंचायत' ने अपनी बेहद रोचक कहानी से दर्शकों पर गहरे प्रभाव छोड़ा है. यह शो गांव की कहानी लेकर आया है जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. इसने अपने डायलॉग्स जैसे 'सुन रहा है बिनोद' और 'गजब अजीब है' से मीम की दुनिया में राज किया, जो सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुआ. 'पंचायत' आईएमडीबी की टॉप 250 टीवी शो की ग्लोबल लिस्ट में 88वें स्थान पर है. इसका पहला सीज़न को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और इसका दूसरा सीज़न उससे भी ऊपर पहुंच गया है. अब, दर्शक इसके अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं जो 2024 में आने के लिए तैयार है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गुल्लक
'गुल्लक' एक ऐसी कहानी है जो हर भारतीय के दिल में समाती है. यह शो पूरी तरह से एक खासकर मध्यमवर्गीय परिवार को समर्पित है, जहां व्यक्ति अपने आप को पा सकता है. 'गुल्लक' ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों के दिलों को जीता है, जो इमोशनल और मजेदार है. इसकी आईएमडीबी की टॉप 250 टीवी शो की ग्लोबल लिस्ट में 83वें स्थान पर होने से यह साफ़ है कि यह शो दर्शकों के दिलों में किस तरह से बसा हुआ है. अब तक 'गुल्लक' के तीन सीज़न रिलीज़ हो चुके हैं, और दर्शक 2024 में आने वाले अगले चैप्टर का उत्सुकता से इंतजार है.
कोटा फैक्ट्री
'कोटा फैक्ट्री' एक ऐसा शो है जो छात्रों के जीवन की कहानी को समर्पित है. इसे दर्शकों ने एक सुर में सराहा है और लोग तुरंत इससे जुड़ गए हैं. शो में जीतू भैया का पॉपुलर किरदार भी पर्दे पर वापस आया है. एक छात्र के जीवन की बनी कहानी के साथ, यह शो सभी उम्र के लोगों, खासकर छात्रों के बीच पॉपुलर हो गया है. 'कोटा फैक्ट्री' आईएमडीबी की टॉप 250 टीवी शो की ग्लोबल लिस्ट में 80वें स्थान पर है. अब तक इसके 2 सीजन रिलीज़ हो चुके हैं, और दर्शक तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं