विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2021

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने जाहिर की इच्छा, बोलीं- काश गोविंदा जैसा एक बेटा...

गोविंदा संगीत रियलिटी शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' के खास एपिसोड की शूटिंग में गए थे. वहीं शूटिंग के दौरान उनकी पत्नी सुनीता ने अपनी खास इच्छा बताते हुए कहा कि, वो गोविंदा जैसा ही एक बेटा चाहती हैं.

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने जाहिर की इच्छा, बोलीं- काश गोविंदा जैसा एक बेटा...
गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की सटाइल के लोग आज भी दीवाने हैं. उन्हें बॉलीवुड में हीरो नंबर वन के नाम से जाना जाता है. उन्होंने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी हैं. वहीं गोविंदा और और पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी बॉलिवुड के पॉप्युलर कपल्स में शामिल है. उनकी जोड़ी के चर्चें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के कई किस्से वो सुनाते नजर आ जाते हैं. हालही में गोविंदा संगीत रियलिटी शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' में पहुंचे थे. जहां उन्हें सरप्राइज देने उनकी पत्नी और बेटी भी पहुंची थी. इस शो के दौरान उनकी पत्नी सुनीता ने अपनी एक ख्वाहिश जाहिर की. उन्होंने कहा की वो गोविंदा की तरह एक बेटा चाहती हैं.

दरअसल सुपरस्टार गोविंदा संगीत रियलिटी शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. जहां उन्हें सरप्राइज देने पत्नी सुनीता आहूजा और टीना भी पहुंची थी. शो का ये एपिसोड नब्बे के दशक पर आधारित था. इस 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' शो की शूटिंग के दौरान गोविंदा की पत्नी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि, वो गोविंदा जैसा ही एक बेटा चाहती हैं. इसी शो में दोनों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कई किस्से सुनाए. इसके बाद उनकी बहन, दोस्तों और सहकर्मियों का वीडियो संदेश देख वो काफी भावुक भी हो गए थे. 

बता दें कि, गोविंदा ने साल 1980 के दशक में एक्शन और डांसिंग हीरो के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद 90 के दशक में एक कॉमेडी हीर के रूप में जाने लगे. साल 1992 की रोमांटिक फिल्म शोला और शबनम में युवा एनसीसी कैडेट की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था. वहीं गोविंदा को आखिरी बार फिल्म 'रंगीला राजा' और 'आ गया हीरो' में देखा गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Govinda Dance, Govinda Wife Sunita Ahuja, Govinda Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com