विज्ञापन

33 साल पुराना गाना, खेत गए बाबा, बाजार गई मां तो गोविंदा-शिल्पा का ताबड़तोड़ डांस, कुमार सानू-साधना सरगम की आवाज में बना कल्ट

90s में बॉलीवुड मे आए गाने आज भी लोगों के दिलो में अपनी जगह बनाए हुए हैं. आज हम बात करेंगे गोविंदा और शिल्पा शिरोड़कर के 33 साल पुराने गाने की जिसकी सुनते ही नाचने लगते हैं लोग.

33 साल पुराना गाना, खेत गए बाबा, बाजार गई मां तो गोविंदा-शिल्पा का ताबड़तोड़ डांस, कुमार सानू-साधना सरगम की आवाज में बना कल्ट
33 साल पुराना गाना, गोविंदा-शिल्पा के जबरदस्त डांस ने बनाया गाने को सुपरहिट
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में और गाने दिए जो आज भी याद किए जाते हैं. खासकर बात करें 90 के दशक की तो उस समय के गानों में रोमांस के साथ देसी अंदाज और शरारत का परफेक्ट तड़का देखने को मिलता था. आज हम बात करेंगे सालल 1993 में आई डेविड धवन की फिल्म के एक गाने की, जिसे कुमार सानु और साधना सरगम ने अपनी आवाज से ऐसा सजाया कि 33 साल बाद भी ये गाना लोगों की जुबान पर बना रहता है. गोविंदा और शिल्पा शिरोड़कर के मजेदार डांस और अंदाज ने लोगों के बीच इसे आज भी जिंदा  बनाए रखा है.

90s के दौर के गानों में रोमांस के साथ देसी अंदाज और शरारत का तड़का खूब देखने को मिलता था. 1993 में आई डेविड धवन की फिल्म ‘आंखें' का गाना ‘अंगना में बाबा दुआरे पे मां' भी कुछ ऐसा ही है. कुमार सानू और साधना सरगम की आवाज में रिकॉर्ड इस गाने को इंदीवर ने लिखा था और इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने दिया था. गाने में गोविंदा और शिल्पा शिरोडकर की जोड़ी का मस्ती भरा अंदाज नजर आता है. ‘खेत गए बाबा, बाजार गई मां, अकेली हूं घर मा तू आ जा बलमा' जैसे बोल इसे देसी रंग वाला मजेदार रोमांटिक गीत बनाते हैं. 

'खेत गए बाबा, बाजार गई मां' ने किया हिट

इस गाने के बोल हैं अंगना नें बाबा दुआरे पे मां, कैसे आए गोरी हम तोहरे घर मा...खेत गए बाबा बाजार गई मां, अकेली हूं घर में तू आजा बालमा.. इस गाने के होल से कहानी सीधी समझ आती है कि लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर बना रही है. इसके बाद गीत में हलवा-पूरी खिलाने से लेकर प्रेमी को घर बुलाने तक की शरारती बातचीत दिखाई देती है. आगे लड़की यहां तक कहती है कि अगर मां वापस आ गई तो वह उसे अपना जमाई बता देगी. यही देसी अंदाज इस गाने को बाकी 90 दशक के रोमांटिक गानों से अलग बनाता है. 

कुमार सानू-साधना सरगम की आवाज, बप्पी लहरी का संगीत

इस गाने के मजेदार बोल लिखे थे इंदीवर ने, इसका संगीत बप्पी लहरी ने तैयार किया था जिसे कुमार सानू और साधना सरगम ने अपनी आवाज देकर एक फनी रोमांटिक गाना बना दिया. इस गाने को परफेक्ट इसके संगीत, बोल और सिंगर्स की आवाज ने बनाया है. गाने की धुन में लोक अंदाज की झलक मिलती है और बोलों में भी आम बोलचाल वाली भाषा का इस्तेमाल हुआ है. 

ये भी पढ़ें: 65 साल पुराना वो गाना, जिसमें छिपी है मां बनने की खुशी, बच्चे के जन्म पर आज भी बजता है ये गीत

गोविंदा-शिल्पा की जोड़ी और 1993 की सुपरहिट फिल्म

इस गाने को पर्दे पर गोविंदा और शिल्पा शिरोडकर पर फिल्माया गया था. इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था और इसमें गोविंदा डबल रोल में नजर आए थे. उनके साथ चंकी पांडे, राज बब्बर, कादर खान, शक्ति कपूर, शिल्पा शिरोडकर और रितु शिवपुरी जैसे कलाकार भी थे. इस फिल्म की कहानी दो शरारती भाइयों के बीच घूमती है, जो अपनी शरारतों के लिए जाने जाते हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 12.845 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 24.13 करोड़ रहा. ये उस साल की सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म रही जिसे उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे शामिल किया गया.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Govinda Songs, Kumar Sanu Songs, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com