साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहुचर्चित तेलुगु फिल्म ‘गॉडफादर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन शानदार ओपनिंग की है. चिरंजीवी और सलमान खान की जोड़ी को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया गया है. फिल्म ‘गॉडफादर'ने अपने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. ‘गॉडफादर' राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह फिल्म काफी समय से सुर्खियों में थी.
फिल्म ‘गॉडफादर' ने अपने पहले ही दिन दुनिया भर में करीब 38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को दी है. ‘गॉडफादर' साल 2019 में आई मलयालम फिल्म ‘लुसिफेर' का रीमेक है. जिसमें दिग्गज अभिनेता मोहनलाल मुख्य भूमिका में रहे थे. फिल्म में उनका साथ देने के लिए विवेक ओबेरॉय, पृथ्वीराज सुकुमारन, टॉविनो थॉमस और मंजू वारियर भी थे, मलयालम फिल्म ‘लुसिफेर' का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था. इस फिल्म को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था.
HUMONGOUS BLOCKBUSTER #GodFather off to a sensational start 💥
— Konidela Pro Company (@KonidelaPro) October 6, 2022
Worldwide gross of 38 CR+ on DAY 1 🔥
Book your tickets now! 🔥
-https://t.co/qO2RT7dqmM#BlockbusterGodfather 🔥@KChiruTweets @BeingSalmanKhan @jayam_mohanraja #Nayanthara @MusicThaman @ActorSatyaDev @ProducerNVP pic.twitter.com/oEgdbINa2d
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
वहीं फिल्म ‘गॉडफादर' का निर्माण करने वाली कोनीडेला प्रोडक्शन कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी पहले दिन की कमाई की जानकारी दी है. कंपनी ने ट्वीट में लिखा,‘‘ब्लॉकबस्टर गॉडफादर ने शानदार शुरुआत की है. इसने प्रदर्शन के पहले दिन पूरी दुनिया में 38 करोड़ रुपये की कमाई की है.'' आपको बता दें कि फिल्म ‘गॉडफादर' से सलमान खान ने साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू किया है. फिल्म में सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय की भूमिका को अदा किया है. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं