कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले पर आधारित है. जिसमें कामा अस्पताल के मेडिकल स्टाफ और नर्सों की अनकही बहादुरी की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म में कंगना रनौत नर्स की भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म साल 2008 के उस भयानक हमले के आसपास घूमती है. कंगना के अलावा एक्ट्रेस गिरिजा ओक भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. गिरजा मराठी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. जिन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्में भी की हैं. हाल ही में गिरिजा ने एनडीटीवी से बात की और अपनी फिल्म को लेकर एक्सपीरियंस शेयर किया.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान, रणवीर सिंह, आमिर खान या अनिल कपूर? टीवी का एक रियलिटी शो, होस्ट के लिए चार नाम की चर्चा
जब 'कसाब' को देख भागीं एक्ट्रेस
गिरिजा ने भारत भाग्य विधाता की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा, फिल्म में एक एक्टर हैं, जिन्होंने 'कसाब' का किरदार निभाया है. वर्कशॉप के समय उनसे ज्यादा घुलना मिलना नहीं हुआ था. उनको बोल दिया था कि वह फिल्म की दूसरी कास्ट से ज्यादा मिक्स अप ना हो. क्योंकि हमारा और उनका किरदार काफी अलग था. फिल्म में मेरा एक सीन है, जब मैं कसाब को देखकर भागती हूं. जब शूटिंग शुरू हुई और मैंने उन एक्टर को 'कसाब' के किरदार में देखा तो मैं घबरा गई थी. क्योंकि वह बिल्कुल कसाब की तरह दिख रहे थे. मैं समझ सकती हूं कि जिन लोगों के साथ यह हादसा हुआ है, उन पर क्या बीती होगी'.
26/11 की एक किताब
एक्ट्रेस ने 26/11 और फिल्म बात करते हुए कहा है,'भारत भाग्य विधाता में 26/11 की किताब का एक ऐसा पन्ना देखने को मिलेगा, जो अभी तक लोगों को नहीं पता. कामा अस्पताल के अंदर क्या हुआ, किसी को नहीं पता. इस चीज का ज्यादा कवरेज भी नहीं हुआ. उस वक्त अलग-अलग जगहों पर लोगों की जान गई थी, दूसरी तरफ कामा अस्पताल में काफी लोगों की जान बचाई गई थी. उस वक्त अस्पताल में 250 से ज्यादा लोग थे. जिसमें दो कर्मचारियों ने अपनी जान गवाई. यह हादसा हम सबके जीवन में काली स्याही की तरह लिखा गया है. फिल्म एक उम्मीद की कहानी बताती है. लोगों ने भागने से अच्छा अपनी ड्यूटी निभाना समझा और इतनी खतरनाक स्थिति में भी लोगों को बचाया.'
किरदार पर क्या बोलीं गिरिजा
एक्ट्रेस ने आगे कहा,'मैं इस फिल्म में एक नर्स का किरदार निभा रही हूं. जिसका नाम शीतल है. आपके जीवन में ऐसे कई लोग आए होंगे, जिन्होंने बहुत खतरनाक स्थिति में लोगों की जान बचाई होगी. लेकिन आपको पता नहीं चलेगा कि वह इतना बड़ा काम कर चुका है. इस फिल्म में काफी किरदार हैं और सबका अपना-अपना अच्छा काम है. इस फिल्म में हम सभी आम चेहरे हैं, जिन्होंने कुछ कर दिखाया है. कंगना रनौत जी की बात करूं तो उन्होंने सबके साथ कोलैब किया. जब आप किसी बड़े एक्टर के साथ काम करते हैं तो आपको उनके वर्किंग स्टाइल के बारे में पता नहीं होता. अगर कंगना रनौत जी के साथ काम करने के बारे में कहूं तो शूट से पहले हम एक दूसरे को सपोर्ट करते थे और आपस में डिस्कस भी करते थे. हमारे पास कई सुझाव होते थे तो कंगना जी उसका स्वागत करती थीं. डिक्शन को लेकर भी बहुत कुछ होता था. हम लोगों में से कोई मराठी बोल कर दिखाता था, उसको कंगना एडोप्ट करती थीं. वह फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं तो सब कुछ उनके साथ अच्छा रहा'.
यह भी पढ़ें- पापा धर्मेंद्र की मौत के बाद ईशा देओल ने टेडी बियर से भर दिया था कमरा, वजह जानकर आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं