विज्ञापन

42 साल पुराना गाना, अमिताभ- स्मिता की जबरदस्त केमेस्ट्री, खत में छिपा प्यार का एहसास, लता मंगेशकर मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर

एक दौर था जब प्यार का इजहार खतों के जरिए होता था. इसी मासूम एहसास को आवाज देता है लता मंगेशकर का सदाबहार गीत, जो आज भी सुनने वालों को पुराने जमाने की मोहब्बत याद दिलाता है. आर. डी. बर्मन का संगीत और आनंद बख्शी के बोल इसे खास बनाते हैं.

42 साल पुराना गाना, अमिताभ- स्मिता की जबरदस्त केमेस्ट्री, खत में छिपा प्यार का एहसास, लता मंगेशकर मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर
42 साल बाद भी दिल छू जाता है ये गाना
नई दिल्ली:

एक दौर था जब प्यार का मतलब सिर्फ फोन पर घंटों बातें करना नहीं होता था. किसी का इंतजार करना, उसके नाम खत लिखना और फिर जवाब का बेसब्री से इंतजार करना भी मोहब्बत का हिस्सा था. शायद यही वजह है कि उस दौर के कुछ गाने आज भी सुनते ही सीधे दिल तक पहुंच जाते हैं. इनमें एक गाना ऐसा है, जिसे सुनकर आज भी पुराने प्यार की मासूमियत याद आ जाती है. खास बात ये है कि इस गाने में मोहब्बत का इजहार बेहद सादगी से किया गया है.

लता की आवाज और खत में छिपा प्यार

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'शक्ति' के मशहूर गाने 'हमने सनम को खत लिखा' की. लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया ये गीत सुनते ही ऐसा लगता है जैसे कोई अपने दिल की बात कागज पर लिखकर सामने वाले तक पहुंचा रहा हो. गीत में प्यार है, इंतजार है और अपने सनम से मिलने की बेचैनी भी है. आर. डी. बर्मन के संगीत और आनंद बख्शी के बोलों ने इस एहसास को और खूबसूरत बना दिया. यू ट्यूब पर इस गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 'तुम्हारी इमेज खत्म कर दूंगा', सुभाष घई ने ऐश्वर्या राय से कही थी ऐसी बात, 'ताल' के 27 साल होने पर डायरेक्टर का खुलासा

इस गाने की सबसे प्यारी बात इसकी सादगी है. आज के दौर में जहां प्यार का इजहार कुछ सेकंड के मैसेज में हो जाता है, वहीं ये गीत उस समय की याद दिलाता है जब एक खत लिखने में वक्त लगता था और उसे पढ़ने की खुशी भी उतनी ही खास होती थी. शायद इसी वजह से ये गाना दशकों बाद भी लोगों को अपना सा लगता है.

यह भी पढ़ें- 61 साल पुराना गाना, सुपरस्टार को नए-नवेले एक्टर से हुई थी सच्ची मोहब्बत, लता मंगेशकर-मुकेश ने दी थी आवाज

पहली और आखिरी बार साथ आए दिलीप कुमार और अमिताभ

जिस फिल्म का ये गाना हिस्सा था, वो अपने आप में बेहद खास थी. 'शक्ति' साल 1982 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था. फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी. इसमें दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राखी, स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा और अमरीश पुरी जैसे शानदार कलाकार थे. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन का एक साथ नजर आना. दोनों दिग्गज पहली और एकमात्र बार इसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए. कहानी एक पुलिस अधिकारी पिता और उसके बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां ड्यूटी और फैमिली के बीच संघर्ष देखने को मिलता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humne Sajan Ko Khat Likha Song, Shakti Movie, Amitabh Bachchan Songs, Smita Patil Songs, Smita Patil Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com