विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती का 33 साल पुराना रोमांटिक गाना, सावन के मौसम को बनाता है खुशनुमा

इस फिल्म के गाने सिंगर अनु मलिक ने गाए थे. इस फिल्म का एक और सुपरहिट गाना है 'मुझको पीना है, पीने दो' यह गाना मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया है.

मिथुन चक्रवर्ती का 33 साल पुराना रोमांटिक गाना, सावन के मौसम को बनाता है खुशनुमा
मिथुन चक्रवर्ती का वो 33 साल पुराना रोमांटिक गाना, जिसे कुमार सानू ने दी आवाज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) आज भी अपने फैंस के चाहेते बने हुए हैं. 80 और 90 के दशक में मिथुन ने बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दी. फैंस उनके डांस के दीवाने थे, उनकी फिल्म डिस्को डांसर भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. फिल्म में उनके डांस ने चार चांद लगा दिए थे. इसलिए मिथुन चक्रवर्ती को एक अच्छा डांसर भी कहा जाता है. मिथुन चक्रवर्ती ने डिस्को डांसर के अलावा तुम मेरे हो जैसी तमाम बड़ी हिट फिल्में की. एक्टर श्रीदेवी से लेकर डिंपल कपाड़िया समेत तमाम बड़ी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए. आज हम फिल्म फूल और अंगार के गाने से जुड़ी, वो बात बता रहे हैं, जो कि दर्शकों को अभी तक नहीं पता.

मिथुन चक्रवर्ती का वो हिट गाना

इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है और बरसात के मौसम में अगर रोमांटिक गाने नहीं सुने तो क्या किया. बता दें, मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म फूल और अंगार में काफी रोमांटिक गाने थे. जिनको दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं. इन गानों ने उस वक्त हर दशक के साथ-साथ उनके घरों में भी जगह बनाई. एक समय था जब रेडियो और टीवी पर मिथुन की ये गाने लगातार चलते रहते थे और लोग अपने परिवार सहित इन गानों का आनंद उठाते थे. फिल्म का गाना 'चोरी चोरी हम तेरा चुराएंगे' में मिथुन चक्रवर्ती और एक्ट्रेस शांति प्रिया रोमांस करती हुई नजर आई. इस गाने में इन दोनों की लव केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई.

इस फिल्म का गाना इतना हिट हुआ कि यह 90 के दशक में हर किसी की ज़ुबान पर रहता. आज भी लोग इस गाना को सुनते हैं. इस गाने के बोल हमको ऐसा प्रतीत कराते हैं जैसे रेडियो पर 90 के दौरान एडवर्टाइजमेंट आते थे. इस फिल्म के गाने इतने पॉपुलर हुए थे कि गानों की 20 लाख कॉपी बाद में फिर से बनाई गई. बता दें, इस फिल्म के गाने सिंगर अनु मलिक ने गाए थे. इस फिल्म का एक और सुपरहिट गाना है 'मुझको पीना है, पीने दो' यह गाना मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती शराब पीते हुए दिखाई देते हैं. उनकी एक्टिंग गाने में चार चांद लगा देती है. फिल्म का एक और गाना 'आशिक पुकारो, आवारा पुकारो' इस गाने में मिथुन चक्रवर्ती का दर्शकों को शानदार डांस देखने को मिला है. आज भी लोग इस गाने को सुनते हैं तो मिथुन चक्रवर्ती के डांस को याद करते हैं.

एक्टर की हुई सर्जरी

बीते दिनों एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी हुई है. यह खबर आने के बाद एक्टर के फैंस काफी परेशान हो गए थे और मिथुन की पल-पल की जानकारी ले रहे थे. सोशल मीडिया पर भी मिथुन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. मिथुन चक्रवर्ती इससे पहले बीते साल रिलीज हुई फिल्म बंगाल फाइल्स में नजर आ चुके हैं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन यह फिल्म जिसने भी देखी, वो तारीफ करते नहीं थक रहा था. वैसे तो इस फिल्म से काफी उम्मीद जताई जा रही थी. क्योंकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. लेकिन बंगाल फाइल्स ऐसा नहीं कर सकी. फिल्म रिलीज होने से पहले भी काफी कंट्रोवर्सी में रही. फिल्म को बैन करने की भी मांग की गई. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने बचाया सुपरस्टार के बेटे का फिल्मी करियर, 5 फ्लॉप फिल्मों के बाद बनना चाहते थे पायलट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Mithun Chakraborty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com